Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर-लालकुआं समर स्पेशल ट्रेन खाली चलने के कारण निरस्त, अन्य ट्रेनों में भी सीटें उपलब्ध

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 07:27 AM (IST)

    गोरखपुर-लालकुआं समर स्पेशल ट्रेन (05009/05010) को यात्रियों की कमी के कारण 11 फेरों के लिए रद्द कर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे की कई अन्य ग्रीष्मकाल ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-लालकुआं 05009 नंबर की समर स्पेशल खाली ही चल रही थी। 24 अप्रैल को ही वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में लगभग 18, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में करीब 71, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में लगभग 255 एवं शयनयान श्रेणी में करीब 52 बर्थें खाली रहीं। 25 अप्रैल को चलने वाली 05010 लालकुंआ-गोरखपुर स्पेशल में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 14, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 72 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 225 बर्थ उपलब्ध
    हैं।

    इस ट्रेन में आगे भी टिकटों की बुकिंग नहीं हो रही है। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने पूर्व में घोषित 05009/05010 नंबर की गोरखपुर-लालकुआं-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन के 11 फेरों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोरखपुर से 01 मई से 10 जुलाई तक तथा लालकुआं से 02 मई से 11 जुलाई तक ट्रेन निरस्त रहेगी।

    यद्यपि, रेलवे प्रशासन ने निरस्तीकरण का कारण नहीं बताया है। लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि अभी भी कई समर स्पेशल ट्रेनें खाली ही चल रही हैं। सभी श्रेणियों में पर्याप्त संख्या में बर्थ उपलब्ध हैं। यही स्थिति रही तो अन्य समर स्पेशल ट्रेनें भी निरस्त कर दी जाएंगी। यह तब है जब नियमित चलने वाली रुटीन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है।

    पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए अनेक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। इन विशेष गाड़ियों में पर्याप्त बर्थें उपलब्ध हैं। इन समर स्पेशल ट्रेनों में यात्री कन्फर्म टिकट लेकर अपनी यात्रा सुगम बना सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से शुरू, सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम

    इन कुछ प्रमुख स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध हैं पर्याप्त बर्थें

    • 05031 कोलकाता-गोरखपुर समर स्पेशल में 27 अप्रैल को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 46 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 135 बर्थ उपलब्ध हैं।
    • 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली समर स्पेशल में 25 अप्रैल को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 442 बर्थ उपलब्ध हैं।
    • 05056 गोरखपुर-अलीपुर द्वार समर स्पेशल में 25 अप्रैल को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 18, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 64, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 479 तथा शयनयान श्रेणी में 46 उपलब्ध हैं।
    • 05057 गोरखपुर-दिल्ली समर स्पेशल में 30 अप्रैल को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 780 बर्थ उपलब्ध हैं।
    • 04315 गोरखपुर-योगनगरी ऋषिकेष समर स्पेशल में 29 अप्रैल को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 05 एवं शयनयान श्रेणी में 205 बर्थ उपलब्ध हैं।
    • 05064 गोमतीनगर-कोलकाता समर स्पेशल में 29 अप्रैल को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 15 एवं शयनयान श्रेणी में 271 बर्थ उपलब्ध है।