अब गोरखपुर से ही चलेंगी गोरखपुर-एलटीटी समेत आठ ट्रेनें, मार्ग विस्तार समाप्त
गोरखपुर से चलने वाली आठ ट्रेनें, जिनमें गोरखपुर-एलटीटी भी शामिल है, अब अपने मूल स्टेशन गोरखपुर से ही चलेंगी। रेलवे प्रशासन ने वाशिंग पिट का निर्माण पू ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गोरखपुर से चलेंगी गोरखपुर-एलटीटी समेत आठ ट्रेनें।
रेलवे ने मार्ग विस्तार और शार्ट टर्मिनेशन समाप्त किया।
वाशिंग पिट निर्माण पूरा होने से सेवाएं सामान्य।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रास्ते में रोककर व मार्ग विस्तार कर दूसरे स्टेशनों से चलाई जा रही गोरखपुर-एलटीटी समेत आठ ट्रेनें अब गोरखपुर से ही चलाई जाएंगी। रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के शार्ट ओरिजनेटिंग व शार्ट टर्मिनेशन (रास्ते में रुक कर चलने वाली ट्रेनें) व यात्रा मार्ग विस्तार को समाप्त कर दिया है।
सभी ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय, मार्ग और ठहराव के आधार पर चलायी जाएंगी। गोरखपुर स्थित ओल्ड वाशिंग पिट निर्माण के चलते यह सभी ट्रेनें दूसरे स्टेशनों से चलायी जा रही थीं। अब ओल्ड वाशिंग पिट का निर्माण पूरा हो गया है। अब इन ट्रेनों की सफाई-धुलाई भी गोरखपुर में हो सकेगी।
ट्रेनों के दूसरे स्टेशनों से चलने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस, 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस तथा 15057 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से ही चलाई जाएंगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में घरेलू विवाद के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर, तीन गिरफ्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार पूर्वाेत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल के कटिहार-सोनैली एवं कटिहार- कुरेठा खंडो पर दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे रूट की कुछ ट्रेनों का पुनर्निधारण, मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण किया जाएगा।