Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jitiya Vrat Special 2023: एक मां ऐसी भी... जिस बेटे ने भेजा वृद्धाश्रम, उसी की लंबी उम्र के लिए रखेंगी व्रत

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 08:07 AM (IST)

    वृद्धाश्रम गोकुलधाम में वर्ष 2019 से रह रही देवरिया सदर के करमेल की कलावती देवी उस बेटे के लिए व्रत रख रहीं जिस बेटे ने उन्हें घर से बाहर वृद्धाश्रम म ...और पढ़ें

    वर्ष 2019 से वृद्धाश्रम गोकुलधाम में रह रही हैं देवरिया सदर के करमेल की कलावती देवी। -जागरण
    वर्ष 2019 से वृद्धाश्रम गोकुलधाम में रह रही हैं देवरिया सदर के करमेल की कलावती देवी। -जागरण

    सुनील सिंह, गोरखपुर। पुत्र कुपुत्र भले ही हो, पर माता कुमाता नहीं होती। वृद्धाश्रम में रह रही कलावती देवी की कहानी इसे चरितार्थ कर रही है। जिस बेटे ने उन्हें ठुकराकर वृद्धाश्रम पहुंचा दिया, उसी की लंबी उम्र के लिए वह शुक्रवार यानी आज जीवित्पुत्रिका व्रत रखेंगी। उनकी मांग पर वृद्धाश्रम के अधीक्षक ने नए वस्त्र, खाद्य सामग्री और अन्य पूजन सामग्री उपलब्ध कराई है।

    पांच साल से वृद्धाश्रम गोकुलधाम में रह रही हैं कलावती

    देवरिया सदर तहसील क्षेत्र के करमेल गांव की कलावती देवी (68) को पति और एकलौते बेटे ने वर्ष 2019 में जिले के झरवा बड़गो में स्थित वृद्धाश्रम गोकुलधाम में रखवा दिया। इसके बाद भी कलावती को पति और बेटे की फिक्र रहती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार बेटे की लंबी उम्र और आरोग्य के लिए रखा जाने वाला व्रत वह रखती हैं। कलावती देवी आज जीवित्पुत्रिका व्रत रखेंगी।

    यह भी पढ़ें, Deoria Murder: यूपी का वह हत्याकांड जिसने मचा दिया बवाल, सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक खूब है चर्चा

    अधीक्षक ने उपलब्ध कराए व्रत व पूजन के सामान

    उन्होंने वृद्धाश्रम के अधीक्षक से व्रत के लिए जरूरी सामान मांगा था। अधीक्षक ने गुरुवार को नए वस्त्र, पूजन सामग्री और व्रत शुरू करने से पूर्व अल्पाहार की व्यवस्था करा दी। इस व्रत में महिलाएं संतान की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए 24 घंटे का निर्जला उपवास करती हैं। अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन यह व्रत किया जाता है। व्रती महिलाएं भगवान विष्णु, शिव और सूर्य की पूजा करती हैं।

    यह भी पढ़ें, Deoria Murder Case: सत्यप्रकाश दुबे की बेटी शोभिता बोली, 'वकालत की पढ़ाई पूरी कर खुद लडूंगी मुकदमा'

    खबरें और भी