CM योगी पर टिप्पणी करने वाला मौलाना शिकंजे में, गोरखपुर की STF टीम ने बिहार से उठाया
मुख्यमंत्री योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी को यूपी एसटीएफ ने बिहार के पूर्णिया से हिरासत में लिया है। गोरखपुर समे ...और पढ़ें
HighLights
एसटीएफ ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी को हिरासत में लिया।
मुख्यमंत्री योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है मौलाना पर।
बिहार के पूर्णिया से एसटीएफ टीम ने मौलाना को दबोचा।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुला सलीम चतुर्वेदी को एसटीएफ ने हिरासत में लिया है। बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र स्थित दलमालपुर से एसटीएफ टीम ने उसे दबोचा है। हालांकि एसटीएफ प्रभारी का कहना है कि अब्दुला को हिरासत में नहीं लिया गया है, एक मामले में पूछताछ के लिए उसे बुलाया गया है।
अब्दुला सलीम चतुर्वेदी मूल रूप से बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत महलगांव का निवासी है। आरोप है कि उसके विरुद्ध गोरखपुर समेत प्रदेश के कई थानों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमें दर्ज है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी एसटीएफ को उसकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। टीम को काफी समय से उसकी तलाश थी और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में सटीक सूचना मिलने पर एसटीएफ ने अमौर थाना क्षेत्र के दलमालपुर में छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के धुरियापार में TATA पावर के लिए भूमि चिह्नित, जल्द देखेगी टीम
मौलाना अब्दुला सलीम चतुर्वेदी ने कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लोगाें ने विरोध प्रदर्शन किया था, स्थानीय थानों में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित पर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।
खबरें और भी
इस संबंध में एसटीएफ प्रभारी का कहना है कि अब्दुला सलीम को पूछताछ के बुलाया गया है। पूछताछ के क्रम में अगर अपराधिक मामला सामने आया तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।