Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gorakhpur News: देह व्यापार में बदनाम होटल में फिर नया कांड, एक और नाबालिग से दुष्कर्म का मामला आया सामने

    Updated: Sat, 05 Apr 2025 08:46 AM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गोरखपुर के फ्लाइ इन होटल में देह व्यापार के आरोपों के बीच एक और नाबालिग से दुष्कर्म का म ...और पढ़ें

    देह व्यापार में बदनाम होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का नया केस
    देह व्यापार में बदनाम होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का नया केस

    HighLights

    1. गुलरिहा पुलिस ने महराजगंज के तीन युवकों पर दर्ज किया केस,तेज हुई तलाश
    2. स्कूल आते-जाते आरोपित करते थे पीछा, झांसे में लेकर घर से ले गए थे होटल

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। देह व्यापार के आरोपों में घिरे फ्लाइ इन होटल में महराजगंज जिले की रहने वाली एक और किशोरी से दुष्कर्म हुआ था। पीड़ित का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर आरोपित उसे ब्लैकमेल कर रहे थे।

    मां की शिकायत पर गुलरिहा थाना पुलिस ने महराजगंज जिले के युवक अजीत उर्फ मंटू चौहान, प्रिंस व विपिन नाम युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म,पाक्सो एक्ट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

    महिला ने तहरीर में लिखा है कि वह मूल रूप से पनियरा (महराजगंज) की रहने वाली है।बेटी की पढ़ाई के लिए गुलरिहा स्थित मायके में रहती है। उनकी बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। महराजगंज जिले के रहने वाला अजीत अपने दोस्तों के साथ रोज स्कूल आते-जाते बेटी का पीछा करता था।

    पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)


    धीरे-धीरे उसने दोस्ती का नाटक किया और मोबाइल फोन देकर बातचीत शुरू की। फिर 28 अक्टूबर 2024 को मां-बाप से मिलाने के बहाने उनकी बेटी को अजीत अपने साथ श्यामदेउरवा क्षेत्र के जंगल नटवा स्थित घर ले गया, जहां दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।

    इसे भी पढ़ें- Gorakhpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चलती गाड़ी पर फायरिंग, मां-बेटे बाल-बाल बचे

    इसके बाद पांच माह तक उसने बेटी को ब्लैकमेल किया और धमकी दी कि यदि वह उसके कहे अनुसार नहीं चली, तो वीडियो प्रसारित कर बदनाम कर देगा। 22 नवंबर 2024 को अजीत किशोरी को शाहपुर स्थित फ्लाइ इन होटल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

    खबरें और भी

    फ्लाइ इन होटल का नाम पहले भी नाबालिगों से जुड़े देह व्यापार मामले में सामने आ चुका है, जहां पुलिस ने कई संचालकों और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने आरोपित के महराजगंज व गोरखपुर में स्थित संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें- Gorakhpur Earthquake: गोरखपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, नेपाल बताया जा रहा केंद्र