विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: गोरखपुर में दुग्ध विक्रेताओं का बनेगा परिचय पत्र, डेयरी खोलने के लिए लेना होगा लाइसेंस

Published: Fri, 16 Aug 2024 09:50 AM (IST)

उत्‍तर-प्रदेश के गोरखपुर जिले में मिलावटी दूध बिकने के बढ़ते मामलों के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी ...और पढ़ें

दूध और दूध से बने उत्पादों में मिलावट के सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश से आते हैं।
दूध और दूध से बने उत्पादों में मिलावट के सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश से आते हैं।

HighLights

  1. सौ रुपये जमा कर बनवाना होगा, डेयरियों का लाइसेंस शुल्क तीन हजार
  2. आइकार्ड गले में लटकाकर चलना होगा, न मिलने पर जारी होगा नोटिस

 जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मिलावटी दूध बिकने के बढ़ते मामलों के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट करने वाले दुग्ध विक्रेताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। सभी दुग्ध विक्रेताओं का अब परिचय पत्र (आइडी कार्ड) बनाया जाएगा। साथ ही पांच सौ लीटर से ज्यादा दूध की बिक्री करने वाली डेयरियों को भी लाइसेंस लेना होगा।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) नियमों को अब सख्ती से लागू करेगा। पिछले दिनों केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा में बताया था कि दूध और दूध से बने उत्पादों में मिलावट के सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश से आते हैं। इसके बाद दूध और इससे बने उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित कराने में खाद्य सुरक्षा विभाग जुट गया है।

इसे भी पढ़ें-यूपी में आगरा-लखनऊ के आसपास के जिलों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी

नहीं बनवाया तो दूध भी हो सकता है जब्त

सभी दुग्ध विक्रेताओं को हर हाल में पंजीकरण कराना होगा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शिविर लगाकर पंजीकरण कराएगी। इसके लिए जिन स्थानों पर दुग्ध विक्रेता इकट्ठा होते हैं, वहां टीम के सदस्य जाएंगे। जो दुग्ध विक्रेता पंजीकरण नहीं कराएंगे उन्हें पहले नोटिस दिया जाएगा और दूध जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद भी वह नहीं मानेंगे तो न्यायालय में वाद दर्ज कराया जाएगा। मुकदमा में यदि मनमानी की पुष्टि हुई तो दो लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-अब मोबाइल पर चेहरा दिखाकर उपस्थिति लगाएंगे सीएचओ, विरोध भी शुरू

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि अभियान चलाकर दूधियों का पंजीकरण कराया जाएगा। पंजीकरण के लिए सौ रुपये फीस निर्धारित है। दुग्ध विक्रेताओं को परिचय पत्र लेकर चलना होगा। ज्यादातर दुग्ध विक्रेता शुद्धता के लिए सजग होते हैं जो मिलावट को बढ़ा रहे हैं उनकी पहचान के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।