यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PCS J 2022 Result: गोरखपुर के अभिनव व सोनल ने बढ़ाया जिले का मान, पहले प्रयास में जज बनकर लहराया परचम
PCS J 2022 Result कालेपुर पैडलेगंज के रहने वाले अभिनव त्रिपाठी ने पहले प्रयास में 56वीं रैंक हासिल कर परिवार या शहर ही नहीं समूचे पूर्वांचल का मान बढ ...और पढ़ें

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस-जे की परीक्षा का अंतिम परिणाम बुधवार को आया तो गोरखपुर के कई घरों में खुशियों की लहर दौड़ गई। यह वह घर थे, जिन घरों के होनहारों के नाम परिणाम की सूची में चमक रहे थे। इसी क्रम में गुरुवार को अभिनव त्रिपाठी और सोनल सिंह के नाम सामने आए, जिन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता का परचम लहरा दिया है।
अभिनव ने बढ़ाया पूर्वांचल का मान
कालेपुर पैडलेगंज के रहने वाले अभिनव त्रिपाठी ने पहले प्रयास में 56वीं रैंक हासिल कर परिवार या शहर ही नहीं समूचे पूर्वांचल का मान बढ़ाया है। जिला जज सत्यप्रकाश त्रिपाठी के पुत्र अभिनव ने पांच वर्षीय एलएलबी का कोर्स लखनऊ विश्वविद्यालय से 2022 में किया है। मूलरूप से बड़हलगंज क्षेत्र के बाल भीटी गांव के रहने वाले अभिनव सफलता का श्रेय माता पूनम त्रिपाठी, दादा जगदंबा मणि त्रिपाठी, नाना रमाशंकर शुक्ल को देते हैं।
इसे भी पढ़ें, UP News: एमपी-राजस्थान की जनता चाहती है योगी माडल, सुनहरी यादें सहेजकर लौटे गोरखपुर के विधायकों ने बताई ये बात
इसे भी पढ़ें, Gorakhpur Weather: अगस्त की बारिश ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, मानसून ने पकड़ी रफ्तार तो झूम के बरसे बादल
किसान की बेटी को पहले प्रयास में मिली सफलता
सिविल लाइन द्वितीय के पार्षद देवेंद्र गौड़ पिंटू ने उन्हें बधाई दी है। चौरी चौरा क्षेत्र के गौनर गांव के किसान जय बहादुर सिंह बेटी सोनल सिंह को भी पहले ही प्रयास में इस परीक्षा में 102वीं रैंक मिली है। पिता ने बताया कि सोनल से हाईस्कूल से लेकर एलएलएम तक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। वर्तमान में वह बीएचयू वाराणसी से पीएचडी कर रही हैं। अपनी सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता को देती हैं।
इसे भी पढ़ें, नॉनवेज के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, सावन की विदाई के साथ महंगा हुआ चिकन-मटन; जानें- गोरखपुर में कितना बढ़ा भाव