Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे अधिकारियों को बड़ी राहत, प्रीमियम ट्रेनों में अब चार सीटों पर यात्रा संभव

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 02:54 PM (IST)

    रेलवे बोर्ड ने वरिष्ठ अधिकारियों के लिए सुविधा पास पर शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा के नियमों में बदलाव किया है। अब पे लेवल 11 से ऊपर के अध ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. सीनियर रेलवे अधिकारियों को सुविधा पास पर लाभ।

    2. शताब्दी जैसी ट्रेनों की चेयर कार में चार सीटें।

    3. अधिकारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी।

    प्रेम नारायण द्विवेदी, गोरखपुर। रेलवे बोर्ड ने सुविधा पास, पोस्ट रिटायरमेंट कांप्लिमेंट्री पास एवं विडो पास पर यात्रा करने वाले कार्यरत और सेवानिवृत्त रेल अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब पे लेवल 11 से 17 तक के पात्र रेलवे अधिकारियों (सीनियर स्केल व उनसे ऊपर तक के अधिकारी) को शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों (वंदे भारत और हमसफर आदि) की चेयर कार (सीसी) श्रेणी में यात्रा की सुविधा राजधानी एवं दुरंतो एक्सप्रेस की थ्री एसी श्रेणी के समान उपलब्ध होगी।

    रेलवे बोर्ड के जारी आदेश के अनुसार, पहले इन कर्मचारियों को शताब्दी जैसी ट्रेनों की चेयर कार में केवल दो सीटों तक की पात्रता थी। नए आदेश के बाद यह सीमा बढ़ाकर चार सीटें कर दी गई हैं।

    रेलवे बोर्ड की उप निदेशक (स्थापना/कल्याण) रश्मि दहिया ने 30 जुलाई 2026 को लिखे पत्र के माध्यम से कहा है कि यह संशोधन वर्ष 2022 के पूर्व आदेश में बदलाव करते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इस संशोधन के बाद सेंटर फार रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम (क्रिस) को निर्देश दिए गए हैं कि वह पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) तथा ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) के ई-पास माड्यूल में आवश्यक तकनीकी संशोधन तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करे। ताकि नई व्यवस्था का लाभ कर्मचारियों को बिना किसी विलंब के मिल सके।

    उन्होंने बताया है कि ड्यूटी पास पर यात्रा की पात्रता पहले ही सभी श्रेणियों के रेलकर्मियों के लिए तर्कसंगत की जा चुकी थी। इसी क्रम में रेल अधिकारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए अब प्रिविलेज पास और अन्य पासों पर भी यह सुविधा बढ़ाई गई है। रेलवे बोर्ड के इस निर्णय से रेलवे अधिकारियों में खुशी है।

    यह भी पढ़ें- महराजगंज में सड़क हादसा, किराना व्यवसायी की मौत और छह घायल

    पूर्वोत्तर रेलवे, प्रथम श्रेणी रेल अधिकारी संघ और प्रमोटी रेलवे अधिकारी संघ ने रेलवे बोर्ड के इस निर्णय का स्वागत किया है। संघों का कहना है कि इससे शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में परिवार के साथ यात्रा करना पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और आसान होगा। दोनों संघों ने इस प्रकरण को रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय के समक्ष प्रमुखता से उठाया था।

    खबरें और भी