महराजगंज में सड़क हादसा, किराना व्यवसायी की मौत और छह घायल
महराजगंज में गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक किराना व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके परिवार और रिश्तेदारों समेत छह ...और पढ़ें

बाएं से लख्खी चंद व मार्ग दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। जागरण
HighLights
गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा।
किराना व्यवसायी लख्खी चंद की मौके पर मौत।
परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल।
संवाद सूत्र (कोल्हुई), महराजगंज। गोरखपुर सोनौली हाईवे के गुलरिया कला ओवरब्रिज पर शनिवार की सुबह 10:30 बजे हुए सड़क हादस में एक किराना व्यवसायी की मृत्यु हो गई, जबकि उनके परिवार और रिश्तेदारों समेत छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
अड्डा बाजार थाना नौतनवा निवासी 57 वर्षीय लख्खी चंद अपने स्वजन और रिश्तेदारों के साथ गोरखपुर जा रहे थे। अभी कार गुलरिया कला ओवरब्रिज पर पहुंची ही थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इस घटना में लख्खी चंद की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि कार में सवार पत्नी गुड़िया देवी, बेटा सुमित तथा ग्राम पड़री थाना परसामलिक निवासी दामाद रविंद्र, बेटी सुनीता , विजयलक्ष्मी व सिद्धार्थ घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने रविंद्र, सुनीता व गुड़िया देवी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया।
यह भी पढ़ें- महराजगंज में खेत में मिला मृत तेंदुआ, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका
इस घटना के बाद स्वजन और रिश्तेदारों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, जबकि पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को किनारे कर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई है। दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।