Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज में खेत में मिला मृत तेंदुआ, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 11:05 AM (IST)

    महराजगंज के निचलौल रेंज में एक नर तेंदुए का शव खेत में मिला, जिसके गले पर चोट के निशान थे। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, आपसी स ...और पढ़ें

    खेत में मृत पड़ा तेंदुआ। जागरण

    खेत में मृत पड़ा तेंदुआ। जागरण

    HighLights

    1. महराजगंज के निचलौल रेंज में मिला नर तेंदुए का शव।

    2. तेंदुए के गले पर चोट के निशान, संघर्ष की आशंका।

    3. वन विभाग ने शव कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

    जागरण संवाददाता, निचलौल, (महराजगंज)। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज अंतर्गत ग्राम मिश्रौलिया के समीप चकरोड के किनारे खेत में शनिवार सुबह एक नर तेंदुए का शव मिला। वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि दो तेंदुओं के आपसी संघर्ष में तेंदुए की मृत्यु हुई होगी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

    शनिवार की सुबह महिलाएं गांव के पश्चिम खेत में जा रही थीं, तभी उन्हें राजवंशी के गन्ने के खेत के समीप तेंदुए का शव पड़ा दिखाई दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का दावा है कि शुक्रवार रात गांव के आसपास तेंदुओं की दहाड़ लगातार सुनाई दे रही थी। आशंका है कि दो तेंदुओं के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें एक नर तेंदुए की मौत हो गई।

    WhatsApp Image 2026-08-01 at 10.54.17 AM

    तेंदुए का शव मिलने की सूचना पर घटना स्थल पर जुटे ग्रामीण। जागरण


     

    ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई कि मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ आसपास गन्ने के खेत में मौजूद हो सकती है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

    यह भी पढ़ें- महराजगंज में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

    क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल, सुनील कुमार राव ने मौके का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। रेंजर ने बताया कि तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी