विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Published: Fri, 31 Jul 2026 11:42 AM (IST)

महराजगंज के करदे गांव में एक युवक अजय विश्वकर्मा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने ...और पढ़ें

अजय विश्वकर्मा की फाइल फोटो।

अजय विश्वकर्मा की फाइल फोटो।

HighLights

  1. युवक अजय विश्वकर्मा का शव फंदे से लटका मिला।

  2. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

  3. प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

संवाद सूत्र, लक्ष्मीपुर, (महराजगंज)। एक युवक का शव शुक्रवार की सुबह उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

ठूठीबारी थाना क्षेत्र के करदे गांव निवासी रामानंद विश्वकर्मा का सबसे छोटा बेटा अजय विश्वकर्मा गुरुवार को रात नौ बजे तक गांव के चौराहे पर ग्रामीणों के बीच बैठकर बातचीत किया। इसके बाद घर पहुंचा और स्वजन के साथ भोजन करने के बाद कमरे में साेने चला गया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई पप्पू विश्वकर्मा और अशोक विश्वकर्मा हैं।

अजय अविवाहित था और गांव में रहकर कारपेंटर (बढ़ई) का कार्य करता था। पिता ने बताया कि अजय रोज सुबह छह से सात बजे के बीच उठ जाता था। लेकिन शुक्रवार को काफी देर तक अजय कमरे से बाहर नहीं निकला। तो करीब सवा सात बजे उसे जगाने पहुंचा। कई बार आवाज देने के बावजूद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो अनहोनी की आशंका हुई।

खिड़की के जरिये अंदर का दृश्य देखकर सभी लोगों के होश उड़ गए। अजय का शव फंदे से लटका था। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। कमरे का दरवाजा अंदर से किल्ली लगा होने के कारण बाहर से किल्ली काटकर दरवाजा खोला गया और शव को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में खाद तस्करी पर कार्रवाई, 70 बोरी यूरिया लदी पिकअप बरामद; गोरखपुर का ड्राइवर गिरफ्तार

सीओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।