Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: आगरा में तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश, वाराणसी में बादल पहुंचा रहे राहत, जानिए कैसा रहेगा आज यूपी के मौसम का हाल

    Updated: Sat, 11 May 2024 07:38 AM (IST)

    UP Weather Update यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। वहीं कई ...और पढ़ें

    गोरखपुर सहित दर्जनों शहर में आज बारिश की संभावना है। जागरण
    गोरखपुर सहित दर्जनों शहर में आज बारिश की संभावना है। जागरण

     डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। (UP Weather Update) उमस भरी गर्मी में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वहीं शुक्रवार को भी गोरखपुर सहित अन्‍य जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं। 13 मई तक लगातार गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार है।

    आगरा: फिर 40 के पार पहुंचा पारा, प्रदेश का दूसरा गरम शहर

    आगरा शहर में शुक्रवार को एक बार फिर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दोपहर में सूरज के तीखे तेवरों और धूप ने पसीना छुड़ाया। शाम को बादल छाने और हवा चलने से राहत मिली। आगरा प्रदेश के गरम शहरों में दूसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को गरज के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।

    आगरा शुक्रवार को प्रदेश के गरम शहरों में दूसरे स्थान पर रहा। प्रदेश में सबसे अधिक गरम 42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी रहा। उरई 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

    इसे भी पढ़ें- असली देकर लिया गोल्‍ड लोन, बैंक में नकली हो गया सोना

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज हवा चलेगी। गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बरेली में शनिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

    गोरखपुर में शनिवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानो पर गरज-चमक के बीच बूंदाबांदी से लेकर हल्की वर्षा हो सकती है। देवरिया में बादल छाए रहने और बस्ती में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं कानपुर में गरज चमक वाले बादल के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

    अंबेडकरनगर में शनिवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इस सप्ताहभर पूर्वी हवा चलने व औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। अमेठी में शनिवार को कहीं-कहीं हल्की बदली हो सकती है। बहराइच में शनिवार को हल्के बादल छाए रहने के आसार है। वर्षा की संभावना नहीं है। हवा सामान्य से तेज गति से पूर्वी दिशा में चलने की संभावना है।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें-प्रयागराज में गरजा सीएम योगी का बुलडोजर, विरोध के बीच ढहाया गया मकान, मची खलबली

    मेरठ में मौसम विभाग के अनुसारहल्के बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 24 प्रतिशत रहेगी। बागपत में बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। हवा की तीव्रता 15 से 20 किमी प्रति घंटा से अधिक रहेगी।

    प्रयागराज में बारिश का अनुमान

    प्रयागराज में पिछले दो दिनों से खिली धूप के बीच फिर से बढ़ रहे पारे पर शनिवार को ब्रेक लग सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार से सोमवार तक राहत भरने मौसम की भविष्यवाणी की है। इस दौरान इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। ऐसे में दिन में राहत भरा मौसम बना रहेगा पर रात का पारा नीचे नहीं आएगा, ऐसे में रात में हल्की उमस बरकरार रहेगी।

    वाराणसी में बादल पहुंचा रहे राहत

    वाराणसी में एक हफ्ते से मौसम में बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को बादल पूरे दिन आते और जाते रहे, इसके कारण धूप का असर थोड़ा कम रहा। लोगों को अधिक परेशानी नहीं हुई, इस बीच अधिकतम तापमान में फिर वृद्धि होती दिख रही है। दो दिन पहले शहर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस था, जो आज 37.8 डिग्री रिकार्ड किया। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रहा।