Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सांसद रवि किशन की संसद में हुंकार: एम्स गोरखपुर का विस्तार हो, मिले NIPER का तोहफा

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 07:52 AM (IST)

    सांसद रवि किशन ने लोकसभा में पूर्वांचल के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग की है। उन्होंने एम्स गोरखपुर में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्ता ...और पढ़ें

    सांसद रवि किशन। जागरण

    सांसद रवि किशन। जागरण

    HighLights

    1. एम्स गोरखपुर में सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की मांग।

    2. गोरखपुर में राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान स्थापित करने की अपील।

    3. पूर्वांचल, बिहार, नेपाल के लाखों लोगों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य लाभ।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सांसद रवि किशन ने लोकसभा में पूर्वांचल के लिए स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने की मांग उठाई है। उन्होंने स्वास्थ्य एवं औषधि शिक्षा से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दे उठाते हुए एम्स में सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार मांगा है तो गोरखपुर मेंं राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की मांग उठाई है।

    सांसद ने लोकसभा को बताया कि कि एम्स गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के सीमावर्ती जिलों और नेपाल के तराई क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र बन चुका है। अब यहां कैंसर संस्थान, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी, हार्ट सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, किडनी व लिवर प्रत्यारोपण, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी सहित अन्य सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया जाना आवश्यक है।

    रवि किशन ने बताया कि उन्होंने लोकसभा में गोरखपुर में राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान स्थापित करने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि एम्स गोरखपुर और बीआरडी मेडिकल कालेज जैसे प्रमुख संस्थानों की मौजूदगी के बावजूद पूर्वांचल में फार्मास्यूटिकल शिक्षा, औषधि अनुसंधान और जैव प्रौद्योगिकी के लिए कोई राष्ट्रीय स्तर का संस्थान नहीं है।

    इसकी स्थापना से पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को उच्चस्तरीय शिक्षा और अनुसंधान का अवसर मिलेगा। सांसद ने केंद्र सरकार से दोनों प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Weather Update: गोरखपुर में बरसेंगे बादल, थमेगी उमस, कल से राहत की वर्षा