विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को CM योगी की सौगात, घर से केंद्र तक मिलेगी फ्री रोडवेज यात्रा

Published: Sat, 17 Aug 2024 09:28 AM (IST)

UP police recruitment exam उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए 23 24 25 30 और 31 अगस्‍त को पूरे राज्‍य ...और पढ़ें

पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को घर से केंद्र तक निश्शुल्क (फ्री) यात्रा कराएगा। जागरण
पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को घर से केंद्र तक निश्शुल्क (फ्री) यात्रा कराएगा। जागरण

HighLights

  1. अभ्यर्थियों को 23, 24 और 25 तथा 30 और 31 अगस्त को मिलेगी निश्शुल्क यात्रा की सुविधा
  2. निश्शुल्क यात्रा से संबंधित शासनादेश जारी, रोडवेज ने शुरू की तैयारी

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पुलिस भर्ती की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम (रोडवेज) पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को घर से केंद्र तक निश्शुल्क (फ्री) यात्रा कराएगा।

निगम के अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा ने निश्शुल्क यात्रा से संबंधित शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों और सेवा प्रबंधकों को पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को 23, 24 और 25 अगस्त तथा 30 और 31 अगस्त को घर से केंद्र तक निश्शुल्क यात्रा कराने के लिए निर्देशित कर दिया है।

23, 24 और 25 अगस्त को तथा 30 और 31 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर प्रतिदिन दो शिफ्टों में पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित होनी है। परीक्षा में 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे। परिवहन निगम ने रक्षा बंधन के साथ इसकी तैयारी भी तेज कर दी है।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर AIIMS की इमरजेंसी में बवाल, जूनियर डॉक्टर और तीमारदार भिड़े, दो डॉक्टर घायल, धरने पर बैठे

गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चन्द्र के अनुसार शासन का दिशा-निर्देश प्राप्त हो चुका है। रक्षा बंधन और पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान निश्शुल्क यात्रा को लेकर तैयारी आरंभ हो चुकी है। संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर उनकी काउंसिलिंग की जा रही है। ताकि, किसी को कोई असुविधा न हो।

इसे भी पढ़ें- यूपी में आगरा-लखनऊ के आसपास के जिलों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी

18 अगस्त से एक सितंबर तक परिक्षेत्र में अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले चालकों- परिचालकों और संबंधित कर्मियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। गोरखपुर परिक्षेत्र में 200 अतिरिक्त बसों को चलाने की योजना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।