Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather: यूपी में आगरा-गोरखपुर के आसपास के जिलों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी

    Updated: Sat, 17 Aug 2024 07:40 AM (IST)

    UP Weather Update News यूपी में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश से उमस से राहत मिली है। सावन महीने आखिरी हफ्ते में मानसून एक बार फिर सक्रिय ...और पढ़ें

    शनिवार को यूपी में भारी बारिश के आसार हैं। जागरण
    शनिवार को यूपी में भारी बारिश के आसार हैं। जागरण

    HighLights

    1. आगरा में 24 घंटे में पांच एमएम दर्ज की गई वर्षा
    2. बारिश के बाद उमस कर रही लोगों को परेशान

     डिजिटल डेस्क, लखनऊ। Weather Update: UP Weather News: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश हुई है। मौसम का मिजाज पूरे दिन उत्तर प्रदेश में बदला हुआ है। शुक्रवार को कई जिलों में हुई बारिश ने उमस से राहत दिलाई। तेज हवाओं ने कई जिलों में गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाई। शनिवार को यूपी में भारी बारिश के आसार हैं।

    आगरा में शाम को बूंदाबांदी के बाद उमस ने किया परेशान

    आगरा में शुक्रवार शाम को मौसम बदल गया। बादल छाने के साथ वर्षा हुई। इसके साथ ही तेज हवा चलने लगी। 24 घंटे में पांच एमएम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि सुबह सात बजे तेज धूप के कारण उमस परेशान कर रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 20 अगस्त तक बादल छाने के साथ वर्षा हो सकती है।

    बरेली में शनिवार को मौसम साफ होने का अनुमान है। गोरखपुर में शनिवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

    इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में दुग्ध विक्रेताओं का बनेगा परिचय पत्र, डेयरी खोलने के लिए लेना होगा लाइसेंस

    अंबेडकरनगर में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र ने कहा कि शनिवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। आगामी 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी हवा सामान्य गति से चलने के आसार हैं।

    खबरें और भी

    गोंडा में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। बारिश होने के आसार हैं, इससे तापमान में गिरावट आएगी। धूप होने पर उमस बढ़ सकती है।

    इसे भी पढ़ें-गलती से खाते में आए रुपये वापस नहीं करना महंगा पड़ा, बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

    सुल्‍तानपुर में आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज के विज्ञानियों के अनुसार शन‍िवार को बादल छाए रहने व बरसात की संभावना है।

    कानपुर में तेज हवा के साथ हल्के बादल रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा के भी आसार हैं। वाराणसी में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, गरज-चमक के साथ एक या दो बार कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। तापमान में कुछ कमी आ सकती है।