Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहजनवां हत्याकांड: आरोपी ने देर रात तक ढूंढने का किया नाटक, पुलिस को भी करता रहा गुमराह

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 11:04 AM (IST)

    सहजनवां में छह वर्षीय मासूम अंशुमान की हत्या करने वाला आरोपित कल्पेश देर रात तक परिवार व पुलिस को गुमराह करता रहा। सीसीटीवी फुटेज से उसका नाटक बेनकाब ...और पढ़ें

    मौके पर मौजूद पुलिस व सीसीटीवी में दिखा आरोपी। जागरण

    मौके पर मौजूद पुलिस व सीसीटीवी में दिखा आरोपी। जागरण

    HighLights

    1. आरोपित कल्पेश ने मासूम की हत्या कर पुलिस को गुमराह किया।

    2. सीसीटीवी फुटेज से हत्यारे का नाटक बेनकाब हुआ।

    3. पुलिस अब हत्या के पीछे की असली वजह तलाश रही है।

    जागरण संवाददाता, सहजनवा, (गोरखपुर)। छह वर्षीय मासूम की हत्या करने वाला आरोपित गुरुवार की देर रात तक पुलिस और परिवार को गुमराह करता रहा। मासूम की हत्या करने के बाद वह सामान्य ढंग से घर लौटा। परिवार के लोगों ने अंशुमान की तलाश शुरू की तो उनके साथ गलियों, खेत और झाड़ियों में घूमता रहा। वह पुलिस टीम के साथ भी खोजबीन में शामिल रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो। लेकिन शुक्रवार की दोपहर में मैरिज हाल के पास मिले सीसी कैमरे के फुटेज ने उसके नाटक की पोल खोल दी।

    पुलिस जांच के अनुसार, गुरुवार शाम करीब पांच बजे फुल्की खाने निकले अंशुमान को कल्पेश बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घर से कुछ दूरी पर सुनसान स्थान पर ले जाने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का अनुमान है कि बच्चे को ले जाने के करीब एक घंटे के भीतर ही उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को छिपाकर आरोपित अपने कमरे पर लौट आया।

    शाम छह बजे तक जब अंशुमान घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। दादी ने बताया कि उन्होंने फुल्की खाने के लिए रुपये दिए थे। काफी देर तक बच्चा नहीं लौटा तो मोहल्ले में खोजबीन शुरू हुई। शाम 7:30 बजे पुलिस को सूचना दी गई और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू हुई।

    यहीं से आरोपित का नाटक शुरू हुआ। वह भी परिजनों के साथ बच्चे को खोजने निकल पड़ा। अंशुमान का नाम लेकर आवाज लगाता और पुलिस के सामने भी चिंता जताता रहा। किसी को इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि जिसे वह तलाशने का दिखावा कर रहा है, उसकी हत्या कर चुका है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में लापरवाही पर रामगढ़ताल व एम्स के थानेदार हटाए गए, SSP ने देर रात जारी किया आदेश

    ग्रामीणों की माने तो पुलिस कई बार उस स्थान की ओर गई जहां अंशुमान का शव छिपाया गया था लेकिन हर बार कल्पेश टीम को यह कहते हुए दूसरी दिशा में लेकर जाता कि वहां कुछ नहीं मिलेगा। इस तरह वह लगातार पुलिस की जांच को भटकाने की कोशिश करता रहा।

    फुटेज में बच्चे के साथ दिखने पर जब पुलिस ने कल्पेश को हिरासत में लिया तो उसने खुद को निर्दोष बताया लेकिन सख्ती दिखाने पर टूट गया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे असली वजह क्या थी और क्या इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है।