Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'उत्तर प्रदेश देश के विकास का इंजन, हर गरीब को मिलेगा पक्का मकान', गोरखपुर में बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज स‍िंह चौहान

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 07:58 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोरखपुर में कहा कि उत्तर प्रदेश देश के विकास का प्रतीक बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी पात ...और पढ़ें

    प्रतापपुर सिंहोरवा में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते शिवराज सिंह चौहान।

    प्रतापपुर सिंहोरवा में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते शिवराज सिंह चौहान।

    HighLights

    1. जरूरतमंदों को आवास दिलाने के लिए नया सर्वे कराया गया है, अब पात्र लाभार्थियों का होगा भौतिक सत्यापन

    2. बोले- देश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है और खेती-किसानी में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के विकास का प्रतीक बन चुका है और सुशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का संकल्प है कि कोई भी गरीब कच्चे मकान में न रहे, जिसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान बुधवार को सिंहोरवा में केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान के पिता पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पासवान के पुण्यतिथि समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को आवास सुनिश्चित कराने के लिए नया सर्वे कराया गया है और अब पात्र लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन कर योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन के माध्यम से देश में अब तक तीन करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं और छह करोड़ महिलाओं को इस श्रेणी में लाने का लक्ष्य रखा गया है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना करते हुए चौहान ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश की पहचान भय और भ्रष्टाचार से होती थी, लेकिन अब यह प्रदेश विकास और सुशासन का माडल बन गया है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि देश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है और खेती-किसानी में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बेटियों की सुरक्षा और स्वावलंबन से बढ़ी महिला वर्क फोर्स, गोरखपुर में बोले सीएम योगी




    खबरें और भी