Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में निलंबित क्लर्क ने साथियों संग अधिशासी अभियंता को पीटा, हत्या की कोशिश का केस दर्ज

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 11:09 AM (IST)

    गोरखपुर में निलंबित क्लर्क दीपक पांडेय ने अपने साथियों के साथ बाढ़ खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता विपिन बिहारी सिंह पर हमला किया। पुलिस ने हत्या के ...और पढ़ें

    सीसी कैमरा फुटेज और आडियो रिकार्डिंग के आधार पर आरोपितों की चल रही तलाश। फोटो- वीडियो ग्रैब

    सीसी कैमरा फुटेज और आडियो रिकार्डिंग के आधार पर आरोपितों की चल रही तलाश। फोटो- वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. निलंबित क्लर्क ने अधिशासी अभियंता पर कार्यालय में हमला किया।

    2. हमलावरों ने गाली-गलौज कर मारपीट की, सीसीटीवी में कैद।

    3. हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, तलाश जारी।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे स्टेशन रोड स्थित बाढ़ खंड कार्यालय गुरुवार दोपहर उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब मुख्य अभियंता के साथ निरीक्षण कर रहे अधिशासी अभियंता विपिन बिहारी सिंह पर निलंबित क्लर्क ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया। घटना की वजह से करीब 20 मिनट तक कार्यालय में अफरा-तफरी और हंगामा मचा रहा।

    कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर अधिशासी अभियंता को बचाया। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। कैंट थाना पुलिस ने रुस्तमपुर निवासी निलंबित क्लर्क दीपक पांडेय, ध्रुव जी सुमन और चार अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और धमकी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

    दोपहर करीब 12 बजे मुख्य अभियंता विकास सिंह के साथ अधिशासी अभियंता विपिन बिहारी सिंह कार्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान निलंबित क्लर्क दीपक पांडेय अपने साथियों के साथ कार्यालय पहुंचा। पहले गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर अधिशासी अभियंता को घेरकर मारपीट शुरू कर दी गई।

    कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह उन्हें हमलावरों से बचाया।सीसी कैमरे के फुटेज में काला हेलमेट पहने युवक समेत कई लोग अधिशासी अभियंता को थप्पड़ मारते और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। अधिशासी अभियंता ने पुलिस को फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और आडियो रिकार्डिंग भी सौंपी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में खुद को वारिस बताकर बेच दिया दूसरे का मकान, पांच पर केस दर्ज

    उन्होंने आरोप लगाया है कि हमलावरों के पास पिस्टल भी थी। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने सुरक्षा उपलब्ध कराने और हथियार बरामद करने की मांग की है।

    एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि दीपक पांडेय, ध्रुव जी सुमन और चार अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कैंट थाना पुलिस दबिश दे रही है।