गोरखपुर के मधुबन होटल में किशोरी से हुआ दुष्कर्म, 10 लोगों ने अलग-अलग जगह की हैवानियत
चौरी चौरा थाना क्षेत्र का है। एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। नवंबर 2025 में वह घर से कालेज के लिए निकली और लापता हो गई। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
किशोरी के बरामद होने और पुलिस की जांच में मामले का हुआ पर्दाफाश
चार महीने पहले दर्ज हुआ था गुमसुदगी का केस
संचालक समेत चार गिरफ्तार
संवाद सूत्र, मुंडेरा बाजार, (गोरखपुर)। घर से लापता हुई किशोरी से दुष्कर्म हुआ। 10 अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म हुआ। इसमें चार बार क्षेत्र में स्थित मधुबन होटल में भी दुष्कर्म किया गया। चार महीने पहले दर्ज गुमसुदगी के मामले में किशोरी के बरामद होने पर मामले का पर्दाफाश हुआ।
किशोरी के बयान आौर पुलिस की जांच में भी आरोपों की पुष्टि हुई। कोर्ट में दिए गए बयान में भी किशोरी ने 10 लोगों का नाम लिया। पुलिस ने सभी आरोपितों पर केस दर्ज कर होटल संचालक धर्मराज यादव समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। अन्य छह आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
यह मामला चौरी चौरा थाना क्षेत्र का है। एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। नवंबर 2025 में वह घर से कालेज के लिए निकली और लापता हो गई। स्वजन ने उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद गुजरात में रहकर मजदूरी करने वाला पिता घर आया और थाने में तहरीर देकर गुमसुदगी दर्ज करया। इसके बाद पुलिस किशोरी की तलाश करते हुए 23 मार्च को उसे बरामद कर लिया।
पूछताछ और दर्ज बयान और मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। जांच में पता चला कि किशोरी के अकेले होने का फायदा उठाते हुए आरोपित उसे क्षेत्र में स्थित होटल और दोस्तों के घर ले जाकर अलग-अलग दिनो में दुष्कर्म किए।
इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए सीडीआर और किशोरी के मोबाइल फोन में मौजूद साक्ष्यों को खंगाला तो 10 आरोपितों का नाम सामने आया। पुलिस की जांच में सामने आया कि अलग-अलग आरोपितों ने किशोरी को चार बार मधुबन होटल लेकर गए और दुष्कर्म किया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- ठगी के मास्टर माइंड कशीफ से जेल में लिए गए हस्ताक्षर के नमूने, फैशन TV की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर बनाया शिकार
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एक-एक बिंदुओं पर गंभीरता से जांच करते हुए मेडिकल और किशोरी के बयान के आधार पर नामजद 10 आरोपितों पर केस दर्ज किया। इसमें चार आरोपित किशन उर्फ बिट्टू, समीर उर्फ दिलशाद, मोनू उर्फ मनीष राजभर और होटल संचालक धर्मराज यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एम्स परिसर से भी किशोरी को ले गए थे
पुलिस की जांच में सामने आया है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपितों ने उसे अलग-अलग जगह से झांसे में लिया और आटो से ले जाकर दोस्त और होटलों में दुष्कर्म किए। इसमें एक आरोपित ने किशोरी को एम्स परिसर से लेकर गया था। फिर दोस्त के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था।
पूर्व में भी क्षेत्र के होटलों पर लग चुके है आरोप
मधुबन होटल समेत क्षेत्र में स्थित दो तीन अन्य हाेटलों पर पहले भी आरोप लग चुका है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन कर होटल में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर शिकायत की गई। बावजूद इसके पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जबकि एक दो प्रदर्शन के दौरान पुलिस को वहां से कुछ जोड़े भी मिले।