विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: गोरखपुर में दो युवकों को चाकू घोंपा एक की मौत, भीड़ ने घेर ली बरात, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Published: Sun, 14 Jul 2024 07:57 AM (GMT+05:30)

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार रात को एक ...और पढ़ें

आर्यनगर में चाकू मारकर युवक की हत्या। रोहित की फाइल फोटो
आर्यनगर में चाकू मारकर युवक की हत्या। रोहित की फाइल फोटो

HighLights

  1. गंगेश चौराहा के पास शनिवार रात को हुई घटना,वारदात के बाद भागे आरोपित
  2. सीसी कैमरा फुटेज से चल रही तलाश, पुलिस की सुरक्षा में हुई शादी

जागरण संवाददाता,गोरखपुर। आर्यनगर में शनिवार की रात घर के पास खड़े होकर बरात देख रहे साथियों काे मनबढ़ों ने चाकू घोंप दिया। गंभीर स्थिति स्वजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए जहां एक की मृत्यु हो गई, दूसरे को डाक्टर ने बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

बरातियों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित भीड़ ने अग्रवाल भवन में घेर लिया। कार्रवाई का भरोसा मिलने पर देर रात लोग शांत हुए। कोतवाली थाना पुलिस की सुरक्षा में शादी हुई।

इसे भी पढ़ें-'बहू साथ ले गई बलिदानी बेटे की यादें, छलका कैप्टन...,' अंशुमान के माता-पिता का दर्द, अब इस बात की कर रहे मांग

हुमांयूपुर से शनिवार की रात में 10 बजे निकली बरात आर्यनगर स्थित अग्रवाल भवन जा रही थी। गंगेश तिराहा पर रहने वाले शोभित व आर्यनगर कुर्मियान टोला के रोहित कन्नौजिया पुरुषोत्तम दास की कोठी के पास खड़े होकर बरात देख रहे थे। इसी दौरान बरात में डांस कर रहे कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई।

आरोप है कि मामला बढ़ने पर उन्होंने दोनों को पकड़कर पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि सीसी कैमरा फुटेज सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपितों की तलाश चल रही है।

इसे भी पढ़ें- शहरवासियों को सता रही उमस वाली गर्मी, ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही झमाझम बरसात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।