Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के इस ज‍िले में 19 हजार लोगों को मुफ्त में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, सरकार ने खुद तैयार की ल‍िस्‍ट

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 06:28 PM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश के सहजनवा तहसील में उज्ज्वला योजना के तहत 19,000 गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। आपूर्ति विभाग ने बिना कनेक्शन वाले लोगों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सहजनवा। तहसील में रहने वाले करीब 19 हजार गरीब परिवारों को निश्शुल्क गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए आपूर्ति विभाग की तरफ से आवेदन कराने कार्य शुरू कर दिया गया है। यह लाभ उज्जवला योजना के अंतर्गत दिया जाएगा।

    केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को चूल्हे से निकलने वाले धुएं से राहत देने के लिए यह योजना बनाई गई है। सहजनवा तहसील में अभी भी लगभग 19,300 लोग ऐसे हैं, जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है। इस कारण महिलाएं चूल्हे पर खाना बना रही हैं, जिससे उन्हें धुएं की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
    सरकार ने इन गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए एक सूची तैयार की है।

    इस सूची में सहजनवा के आपूर्ति विभाग के कार्यालय में 19,300 लोगों के नाम भेजे गए हैं, जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है। अधिकारी अब इन नामों के साथ घर जाकर गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करवा रहे हैं।

    पूर्ति निरीक्षक संतोष वर्मा ने बताया कि सूची के माध्यम से लोगों की तस्दीक की जा रही है। अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। शेष के लिए प्रयास जारी हैं। पात्रों को कनेक्शन उज्जवला योजना के तहत दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में CM योगी का बड़ा बयान, कहा-हिरण्यकश्यप जैसे माफिया-गुंडे लातों के भूत बातों से नहीं मानते

    खबरें और भी