Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 09:37 PM (IST)

    पति से फोन पर हुए विवाद के बाद गोरखपुर में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ...और पढ़ें

    जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत। फाइल फोटो

    जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पति से फोन पर विवाद के बाद महिला ने जहर खाया।

    2. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत।

    3. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

    संवाद सूत्र, पीपीगंज। मोबाइल फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। स्वजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

    थाना के नरही गांव निवासी राकेश कुमार की डेढ़ वर्ष पूर्व शादी गौरी 23 वर्ष से हुई थी। वह बाहर रह कर काम करता है। दोनों के कोई संतान नहीं है। पति के बाहर होने की वजह से दोनों में प्रतिदिन मोबाइल फोन पर बात होती थी। बुधवार की अपराह्न एक बजे गौरी पति राकेश से बात कर रही थी।

    बताया जा रहा कि बातचीत के दौरान दोनों में विवाद हो गया। फोन कटने के बाद उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चर्चा है कि वह पति के चरित्र पर शक करती थी।

    स्वजन शव लेकर घर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है।

    खबरें और भी