Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर: ऑनलाइन पिज्जा में कीड़े मिलने की शिकायत, 'ला पिनोज पिज्जा' गोरखपुर पर FSDA का छापा

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 10:44 AM (IST)

    गोरखपुर में ऑनलाइन से मंगाए गए ला पिनोज पिज्जा में कथित तौर पर कीड़े मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने आउटलेट पर छापा मारा। जांच में किचन ...और पढ़ें

    खाद्य सुरक्षा विभाग ने आउटलेट पर छापा मारकर पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा।

    खाद्य सुरक्षा विभाग ने आउटलेट पर छापा मारकर पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा।

    HighLights

    1. जोमैटो पिज्जा में कीड़े मिलने की शिकायत पर कार्रवाई।

    2. ला पिनोज पिज्जा के किचन में पेस्ट कंट्रोल की कमी।

    3. खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर का नमूना जांच को भेजा।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। आनलाइन फूड डिलीवरी एप से मंगाए गए पिज्जा में कथित तौर पर कीड़े मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने ला पिनोज पिज्जा के आउटलेट पर छापा मारकर जांच की।

    निरीक्षण के दौरान टीम ने किचन में पेस्ट कंट्रोल की समुचित व्यवस्था नहीं मिलने पर सुधार संबंधी नोटिस जारी की है। साथ ही पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उपभोक्ता आनंद कृष्णा की ओर से मिली शिकायत के आधार पर जांच की कार्रवाई की गई।

    उन्होंने बताया कि आनंद कृष्णा ने आनलाइन एप के माध्यम से मेडिकल कालेज रोड स्थित ‘ला पिनोज पिज्जा’ से पिज्जा आर्डर किया था। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि पिज्जा में मिलावट और कीड़े मिले, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से की।

    यह भी पढ़ें- Gorakhpur Weather Today: गोरखपुर में उमस भरी गर्मी का कहर जारी, 8 जुलाई तक बारिश से राहत की उम्मीद

    इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव और ओम प्रकाश की टीम ने संबंधित प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि प्रतिष्ठान के किचन में कीट-पतंगों की रोकथाम और पेस्ट कंट्रोल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। हालांकि, पूछताछ में प्रतिष्ठान संचालक ने दावा किया कि पिज्जा में मिले कीड़े उनके यहां से नहीं गए और यह किसी बाहरी कारण से हुआ हो सकता है।

    सहायक आयुक्त (खाद्य) डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर प्रतिष्ठान के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी