Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: पड़ोसन के प्यार में पागल हुआ युवक, फर्जी तलाकनामा बनवा कर ली दूसरी शादी; पहली पत्नी ने पहुंचा दिया हवालात

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 12:11 PM (IST)

    शहर के शाहपुर थाना क्षेत्र के मानस विहार कालोनी का मामला है। युवक की 2008 में शादी हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले से युवक का पड़ोस में रहने वाली युवत ...और पढ़ें

    फर्जी तलाकनामा बनवा दूसरी शादी करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    फर्जी तलाकनामा बनवा दूसरी शादी करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। तलाक का फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रेमिका से शादी करने वाले युवक को शाहपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपत की पहली पत्नी ने दो माह पहले कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था।

    यह है पूरा मामला

    मानस विहार कालोनी में रहने वाले अनिल कुमार की शादी 18 अप्रैल 2008 को खुशबू से हुई थी। आरोप है कि शादी के पूर्व से अनिल का प्रेम संबंध मोहल्ले की एक युवती से था। इसकी जानकारी होने पर खुशबू ने विरोध किया तो अनिल से विवाद होने लगा।

    पत्नी से पाना चाहता था छुटकारा

    उससे छुटकारा पाने के लिए अनिल ने कूटरचित दस्तावेज की मदद से तलाक का फर्जी दस्तावेज तैयार कराया, जिसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद उसने युवती से 2022 में शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर खुशबू ने विरोध किया तो मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा।

    यह भी पढ़ें, दुस्साहस! CM का फर्जी हस्ताक्षर कर भेजा पत्र, बुलंदशहर की महिला को गोरखपुर पहुंचने पर हुई जानकारी; जालसाजी का केस दर्ज

    पीड़ित की शिकायत पर शाहपुर थाना पुलिस ने अनिल के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कर शनिवार को घर से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर शशिभूषण राय ने बताया कि पहली पत्नी से अनिल का एक बेटा है। वह मां के साथ रहता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें, UP Crime: मुकदमे में गवाह बने युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडे से पिटाई के बाद दोनों पैर काटने का किया प्रयास