यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोरखपुर में बड़ी वारदात: एकतरफा प्यार में हैवान बना शख्स, बहनों को गोली मार; खुद को भी किया घायल
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने दो बहनों को दिन दहाड़े गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी घायल ...और पढ़ें

HighLights
- सिविल लाइंस में शुक्रवार की दोपहर हुई घटना, तीनों बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
- लड़की के दूर का रिश्तेदार है आजमगढ़ का रहने मनदीप
- पूजा की शादी कहीं और तय होने से था नाराज, सिविल लाइंस स्थित घर में दिनदहाड़े बरपाया कहर
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर एक सनसनीखेज वारदात में युवक ने प्रेम-प्रसंग में असफल होने पर युवती और उसकी बहन को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा दिया। तीनों को गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचने डीएम, एसएसपी और एसपी सिटी ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही स्वजन से मामले की जानकारी ली।
आरोपित मनदीप यादव (25 वर्ष), पुत्र रामजीत यादव, निवासी ग्राम खड़ीहनी, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ का रहने वाला है। वह पूजा यादव से विवाह करना चाहता था, लेकिन परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इससे वह नाराज था। शुक्रवार की दोपहर में करीब 1:45 बजे मनदीप पैदल ही पूजा यादव के सिविल लाइंस स्थित घर पहुंचा।

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। जागरण
सबसे पहले गेट पर उसे पूजा की सबसे छोटी बहन नैंसी यादव मिली, जिसे उसने सीने में और पेट में गोली मार दी। इसके बाद बाहर आई पूजा यादव को भी सीने में गोली मारी। फिर उसने खुद को भी पेट और सीने में पिस्टल सटाकर गोली मार ली। घटना के वक्त घर में मां शशिप्रभा मौजूद थीं।
इसे भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो गिरफ्तार
गोलियों की आवाज सुनकर कालोनी में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और तीनों घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मौके पर जांच करती फॉरेंसिक टीम। जागरण
पिता की हो चुकी है मौत :
पूजा यादव चार भाई बहनों में सबसे बड़ी है। उसके पिता अनंत यादव कृषि विभाग में बाबू थे जिनकी कोरोना के दौरान मृत्यु हो गई। भाई बहनों में तीसरे नंबर का अमन मृतक आश्रित कोटे से पिता की जगह नौकरी करने के साथ ही पढ़ाई भी करता है। घटना के समय वह विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा दे रहा था। दूसरे नंबर की बहन दिव्या यादव शिक्षिका हैं और वह स्कूल में थीं।नैंसी भी पढ़ाई कर रही है।
खबरें और भी

सिविल लाइंस में गोली चलने से हड़कंप मच गया। जागरण
आरोपित का घर पर था आना - जाना :
परिवार के करीबी रिश्तेदार मनदीप का घर में आना-जाना था। वह पूजा की मां की बहन के देवर का बेटा बताया गया है। प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध और जबरन विवाह की मंशा की बात सामने आई है।
इसे भी पढ़ें- Railway Mega Block: रविवार से पटरी पर आने लगेंगी 122 निलंबित ट्रेनें, परिचालन होगा डिजिटल; यात्रियों को मिलेगी राहत
एफएसएल टीम ने मौके से हथियार और कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। पुलिस आरोपित के मोबाइल कॉल डिटेल और चैटिंग की भी जांच कर रही है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि घटना एकतरफा प्रेम में हुई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार के बयान लिए जा रहे हैं। - अभिनव त्यागी, एसपी सिटी