Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर में नशे में धुत मुस्लिम युवक ने तोड़ा शिवलिंग, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 04:13 PM (IST)

    हमीरपुर के नौरंगा गांव में एक नशेड़ी मुस्लिम युवक ने रामजानकी मंदिर में शिवलिंग तोड़ दिया, जिससे गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्ता ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नशे में धुत युवक ने रामजानकी मंदिर में शिवलिंग तोड़ा।

    2. घटना के बाद नौरंगा गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात।

    3. पुजारी की शिकायत पर आरोपी युवक हकीम खान गिरफ्तार।

    संवाद सहयोगी, राठ(हमीरपुर)। नशे में धुत एक मुस्लिम युवक ने मझगवां थानाक्षेत्र के नौरंगा गांव स्थित रामजानकी मंदिर में स्थापित एक शिवलिंग तोड़ दिया। जैसे ही यह खबर ग्रामीणों को लगी वैसे ही ग्रामीणों की मजमा मंदिर के बाहर लग गया और आक्रोश फैल गया।

    मंदिर के पुजारी ने युवक पर शराब के नशे में मंदिर में घुसकर शिवलिंग तोड़ने और भगवान भोलेनाथ के प्रति अपमानजनक शब्द कहने का आरोप लगाए हैं। पुजारी ने आरोपित युवक के खिलाफ मझगवां थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए थाने का पुलिस बल तैना किया गया है।

    नौरंगा गांव निवासी मंदिर के पुजारी जयप्रकाश शर्मा पुत्र जयराम शर्मा निवासी बताया कि वह रामजानकी मंदिर में नियमित पूजा-पाठ करते हैं। गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे पूजा-अर्चना के बाद वह अपने घर चले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे जब वह वापस मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है।

    पूछताछ करने पर गांव के सुभाष, राहुल और प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव का हकीम खान पुत्र लल्लू खान शराब के नशे में मंदिर आया था और उसी ने शिवलिंग को तोड़ दिया। आरोप है कि इस दौरान उसने भगवान भोलेनाथ के प्रति अपमानजनक शब्दों का भी प्रयोग किया, जिससे ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

    खबरें और भी

    सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित हकीम को हिरासत में ले लिया गया है। पुजारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात एवं शांति व्यवस्था कायम है। अन्य बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है।