Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुत्ता काटने के विवाद में किसान निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से काट डाला, हवाई फायरिंग कर भागे आरोपित

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 05:29 PM (GMT+05:30)

    हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र के कैथा गांव में कुत्ते के काटने के पुराने विवाद में एक किसान की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। आरोपी हवाई फायरिंग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. खेत में जानवर चरा रहे किसान पर किए कुल्हाड़ी से छह वार

    2. गंभीर रूप से घायल किसान की उरई जाते समय हो गई मौत

    संवाद सहयोगी, राठ (हमीरपुर)। कुत्ता काटने के विवाद में हुई मुकदमेबाजी से नाराज पिता पुत्रों ने राठ कोतवाली के कैथा गांव में बुधवार को खेत में जानवर चरा रहे किसान को कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपित हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से गांव में हलचल मची हुई है। वहीं पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

    कैथा गांव निवासी किसान 55 वर्षीय वीरपाल राजपूत पुत्र हरिचरण राजपूत बुधवार की सुबह करीब 11 बजे खेत पर जानवर चराने के लिए गए थे। इसी दौरान गांव के रोहित, मोहित, उनके पिता द्रगसिंह और नौ अज्ञात लोग खेत पर पहुंचे और वीरपाल पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

    गंभीर रूप से घायल वीरपाल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर डा.कनिष्क माहुर ने मेडिकल कालेज रेफर किया गया। जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई लखन राजपूत ने आरोप है कि हमलावरों ने वीरपाल के सिर, हाथ, पैर और सीने पर कुल्हाड़ी से कुल छह वार किए, जिससे उसके भाई की मौत हो गई है।

    भाई ने बताया कि दो वर्ष पूर्व वीरपाल भैंस चराने जा रहा था। तभी दृग सिंह के कुत्ते ने भैंस को काट लिया था। जिसको लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दृग सिंह ने उसके भाई के साथ मारपीट करते हुए उसके हाथ पैर तोड़ दिए थे। जिस पर इनके खिलाफ मुकदमा लिखा गया था। इसी रंजिश के चलते इन लोगों ने उसके भाई की हत्या कर डाली। मृतक अपने दो पुत्र विपिन, उपेंद्र छोड़ गया है। पति की मौत पर पत्नी निर्मला रो-रोकर बेहाल है।

    खबरें और भी

    सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई लखन की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।