विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर में बेतवा नदी के पुल पर चलती रोडवेज बस का निकला टायर, याात्रियों में मची चीख पुकार

Published: Fri, 28 Aug 2026 04:58 PM (IST)

हमीरपुर में महोबा डिपो की बस का चिकासी-मुहाना पुल पर अगला टायर निकल गया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

राठ उरई मार्ग स्थित चिकासी मुहाना पुल की रेलिंग से सटी खड़ी महोबा डिपो की बस

राठ उरई मार्ग स्थित चिकासी मुहाना पुल की रेलिंग से सटी खड़ी महोबा डिपो की बस

HighLights

  1. महोबा डिपो बस का चिकासी पुल पर अगला टायर निकला।

  2. चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, यात्री सुरक्षित रहे।

  3. 12 दिन में दूसरी घटना, फोरमैन की कार्यप्रणाली पर सवाल।

संवाद सहयोगी, हमीरपुर। रोडवेज बसों की फिटनेस और रखरखाव व्यवस्था की एक बार फिर पोल खुल गई। दिल्ली से महोबा जा रही महोबा डिपो की बस का अगला टायर शुक्रवार की सुबह चार बजे राठ-उरई मार्ग स्थित बेतवा नदी पर बने चिकासी-मुहाना पुल पर पहुंचते ही अगला टायर निकल गया।

टायर निकलते ही बस में सवार दस से अधिक यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा सटी। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते बस को नियंत्रित कर लिया और बड़ा हादसा टल गया। यदि बस पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिर जााती तो बड़ी घटना हो सकती थी। बीते 12 दिन पहले भी इसी पुल पर राठ डिपो की बस के पिछले दोनों टायर बस के चलते समय खुल गए थे। जिससे बड़ा हादसा टला था।

महोबा डिपो की बस गुरुवार को दिल्ली से महोबा के लिए रवाना हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे बस चिकासी थाना क्षेत्र के मुहाना पुल पर जैसे ही बस पहुंची। पुल पर चढ़ते समय बस का अगला टायर निकल गया। टायर निकलते ही बस में जोरदार झटका लगा और यात्रियों में हलचल मग गई।

देखते ही देखते यात्रियों में चीख-पुकार मचना शुरू हो गई। चालक ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित किया और उसे रोक दिया। बस पुल की रेलिंग से सटकर रुक गई। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। चिकासी थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। चालक ने समय रहते बस को रोक लिया। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।

12 दिन में दूसरी घटना, फोरमैन की कार्यप्रणाली पर सवाल

रोडवेज बसों की बदहाल तकनीकी व्यवस्था का यह कोई पहला मामला नहीं है। महज 12 दिन के अंदर रोडवेज से जुड़ी दूसरी बड़ी घटना सामने आई है। इसके पहले राठ डिपो की बस के पिछले दोनों टायर निकल गए थे। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया था।

लगातार घटनाओं के बावजूद बसों की फिटनेस और तकनीकी जांच व्यवस्था में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। इस घटना में बस को सड़क पर उतारने से पहले उसके टायरों की समुचित जांच नहीं किए जाने का आरोप है। ऐसे में रोडवेज के फोरमैन की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। यात्रियों की सुरक्षा के साथ इस तरह की लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

सवालों के घेरे में फोरमैन, टायरों की जांच में बरती गई लापरवाही

बस को सड़क पर उतारने से पहले टायर, ब्रेक और अन्य तकनीकी हिस्सों की जांच की जिम्मेदारी होती है। इसके बावजूद चलती बस के दोनों अगले टायर निकल जाना रोडवेज की तकनीकी जांच व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मामले में फोरमैन की भूमिका की जांच की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- हमीरपुर में टैक्सी और ट्रक की टक्कर में जायका कंसलटेंसी एक्सपर्ट की मौत, चंडीगढ़ यरपोर्ट जाते वक्त हुआ हादसा