Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर में 80 फीट गहरे कुएं में गिरी 6 साल की बच्ची, ढाई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला गया शव

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 03:42 PM (IST)

    हमीरपुर के स्यावरी गांव में शादी समारोह के दौरान एक छह वर्षीय बच्ची 80 फीट गहरे कुएं में गिर गई। ढाई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्ची का शव कुएं स ...और पढ़ें

    80 फीट गहरे कुएं में गिरकर मासूम बच्ची की मौत।

    80 फीट गहरे कुएं में गिरकर मासूम बच्ची की मौत।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। 80 फीट गहरे कुएं में छह वर्षीय मासूम बच्ची गिर गई। ढाई घंटे रेस्क्यू करने के बाद बच्ची के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की मौत पर स्वजन में मातम छा गया है।

    कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव निवासी धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि रविवार को घर के सामने कामता प्रसाद की पुत्री उपासना का टीका था। सरीला के बरहारा गांव से बारात आई थी। बताया कि सभी लोग शादी समारोह में व्यस्त थे। तभी रात करीब डेढ़ बजे उसकी छह वर्षीय पुत्री नैंसी राजपूत नहीं दिखाई दी।

    काफी खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चल सका। बताया कि सोमवार को कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। तहरीर देने के बाद घर के बाहर बने कुएं में पुत्री के गिरने का शक हुआ। बताया कि कुएं का पानी खाली कराने पर पुत्री मृत अवस्था में कुएं में मिली।

    80 फीट गहरे कुएं से फायर ब्रिगेड टीम ने ढाई घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसके बाद बच्ची को कुएं के बाहर निकाला। मृतका के पिता ने बताया कि उसके पास 30 बीघा जमीन है। उसकी दो पुत्रियां थीं। छोटी पुत्री नित्या है। पुत्री की मौत पर मां गायत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

    खबरें और भी

    कुआं में जाल लगा होता तो नहीं होता हादसा

    मृतका नैंसी के घर के बाहर बने 80 फीट गहरे कुएं में जाल नहीं लगा हुआ था। ग्रामीण कुएं का उपयोग भी नहीं करते हैं। अगर कुआं जाल से ढका होता तो शायद बड़ा हादसा नहीं होता।

    ग्राम प्रधान बलवान ने बताया कि यह कुआं शादियों में पूजन के लिए उपयोग होता है। रविवार को गांव में बारात आईं थीं। सभी लोग शादी में व्यस्त थे। इसलिए किसी को जानकारी नहीं लग सकी। बताया कि दो दिन के अंदर कुआं में जाल डलवा दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर-लालकुआं समर स्पेशल ट्रेन खाली चलने के कारण निरस्त, अन्य ट्रेनों में भी सीटें उपलब्ध