Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर में दादी की बेरहमी से हत्या, कुल्हाटी से काटा, फिर गले में रस्सी का फंदा डाल चारपाई से बांधा शव

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 06:30 PM (GMT+05:30)

    हमीरपुर के राठ में एक युवक ने अपनी 80 वर्षीय दादी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और शव को चारपाई से बांध दिया। पुलिस ने आरोपी पोते गजेंद्र को हिरास ...और पढ़ें

    मृतका के घर पहुंची पुलिस। जागरण

    मृतका के घर पहुंची पुलिस। जागरण

    HighLights

    1. पोते ने हमीरपुर में 80 वर्षीय दादी की कुल्हाड़ी से हत्या की।

    2. हत्या के बाद आरोपी ने दादी के शव को चारपाई से बांधा।

    3. पारिवारिक विवाद के चलते हुई यह निर्मम वारदात।

    संवाद सहयोगी, राठ(हमीरपुर)। एक युवक ने अपनी 80 वर्षीय पारिवारिक दादी की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और हत्या करने के बाद आरोपित ने वृद्धा को गले में रस्सी का फंदा डालकर चारपाई से बांध दिया। घटना के बाद गांव में हलचल मच गई।

    मौके पर पहुंचे एएसपी अरविंद कुमार वर्मा, सीओ राजीव प्रताप सिंह और फील्ड यूनिट की टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतका के स्वजन बेहाल हैं।

    दादी की हत्या से पूर्व आरोपित ने अपने पारिवारिक भाई समेत मां और पत्नी को भी कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिया था। जिसमें भाई के कान में कुल्हाड़ी के हमले से चोट आई है। वहीं मां और पत्नी ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

    दोपहर में वारदात को दिया अंजाम

    कोतवाली राठ के मवई गांव निवासी 80 वर्षीय शोभारानी राजपूत रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे घर पर अकेली थी। तभी उसका 35 वर्षीय पारिवारिक नाती गजेंद्र घर में घुसकर वृद्धा के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपित ने वृद्धा को गले में रस्सी का फंदा डालकर चारपाई से बांध दिया।

    खबरें और भी

    पड़ोसियों को दी सूचना

    घर पहुंचे बेटे बहादुर ने जब मां को इस हालत में देखा तो वह सन्न रह गया और घर के बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, सीओ राठ राजीव प्रताप सिंह ने फील्ड यूनिट व पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल की।

    पहले खेत में पहुंचा था आरोपित

    मृतका शोभारानी के पुत्र बहादुर ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह खेत पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपित युवक कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। बचने का प्रयास करने पर कुल्हाड़ी उसके कान में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

    जान बचा घर पहुंचे तो वहां दादी को मार चुका था

    बहादुर ने बताया कि इसके बाद आरोपित ने खेत में मौजूद अपनी पत्नी मनोज कुमारी और मां सुमितरानी को भी मारने के लिए दौड़ा लिया। दोनों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, जबकि मनोज कुमारी घर पहुंच गई। जिससे वहां हलचल मच गई और अंत में बहादुर ने अपनी बुजुर्ग दादी को उसी कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

    पुलिस के अनुसार, मामला पारिवारिक विवाद का

    सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते ही युवक ने घटना को अंजाम दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है। मृतका की बहन औड़ेरा गांव निवासी देवकुंवर घर पर उसकी वृद्ध मां और भाई बहादुर रहते थे। उनके पास पांच बीघा जमीन थी। खेती कर परिवार का भरण-पोषण करती थी।