Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर में वाटर पार्क जाने से मां ने रोका, नाराज बेटे ने फंदा लगाकर दी जान

    Updated: Tue, 26 May 2026 06:20 PM (IST)

    हमीरपुर के मौदहा में मां द्वारा वाटर पार्क जाने से रोकने पर एक 17 वर्षीय किशोर ने आत्महत्या कर ली। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में गहरा शोक है और पुल ...और पढ़ें

    नमन उर्फ आर्यन की फाइल फोटो। स्वजन

    नमन उर्फ आर्यन की फाइल फोटो। स्वजन

    HighLights

    1. मृतक किशोर एक बहन के बीच घर का इकलौता चिराग था

    2.  घटना से मां समेत बहन का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। अपने साथियों संग वाटर पार्क जा रहे बेटे को रोकने पर मां से नाराज होकर बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इकलौते बेटे द्वारा उठाए गए इस कदम से पूरे घर में मातम पसरा हुआ है। मृतक का पिता शिक्षामित्र हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


    मौदहा कस्बा के फत्तेपुर मुहल्ला निवासी शिक्षामित्र रामलाल का पुत्र 17 वर्षीय नमन उर्फ आर्यन सोमवार को दोस्तों संग कस्बा स्थित एक वाटर पार्क जा रहा था। जिसे उसकी मां ने जाने से मना किया तो वह गुस्सा हो गया। जिसके बाद आवेश में आकर उसने घर के अंदर कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। करीब तीन घंटे बाद जब वह बाहर नहीं निकला तो स्वजन ने कमरे में जाकर देखा, जहां वह फंदे पर लटक रहा था। यह देख स्वजन के पैरों तले जमीन खिसक गई।

    स्वजन ने उसे फौरन नीचे उतारा और सीएचसी मौदहा लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। पिता रामलाल ने बताया कि सोमवार को वह घर पर नहीं थे, तभी शाम को बेटे ने वाटर पार्क जाने की जिद की थी। मां ने मना किया तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

    मृतक एक बहन के बीच घर का इकलौता चिराग था। बेटे की मौत से मां ममता रो-रोकर बेहाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।

    इधर, बाथरूम में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर किशोरी ने की आत्महत्या

    किशोरी ने घर के बाथरूम में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के कैथा गांव निवासी 17 वर्षीय मोहिनी पुत्री प्रकाश प्रजापति के पिता की करीब 12-13 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी। पिता के निधन के बाद उसका पालन-पोषण उसके दादा भवानीदीन और दादी कपूरी ने किया था। बताया कि मोहिनी कक्षा नौ वीं तक पढ़ी हुई थी। रविवार को मोहिनी घर के बाथरूम में पहुंची और रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मरते दम तक जेल में रहेगा मौलाना, मस्जिद में मासूम से की थी दरिंदगी, हमीरपुर पॉक्सो कोर्ट का फैसला