हमीरपुर: घर में घुसकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, भाई के जागने पर भागे आरोपी
हमीरपुर में एक गांव में दो युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। भाई के जागने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पिता ने दोनों के खिलाफ तहरीर द ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। एक गांव में दो युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान भाई के जागने पर आरोपित मौके से भाग निकले। पीड़िता ने सुबह घटना माता पिता को बताई। पिता ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके माता पिता कस्बे में रहकर मजदूरी करते हैं। वह छोटे भाई के साथ गांव में रहती है। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे पड़ोसी गांव बरुआ निवासी दो युवक दीवार फांद कर अंदर घुस आए और मुंह दबाकर दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल छीन कर फेंक दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि युवक युवती एक दूसरे के परिचित हैं। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।