Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लाभार्थी आज ही करा लें E-KYC, वरना रुक जाएगी अगली किस्त

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 12:19 PM (IST)

    किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त पाने के लिए 31 जुलाई तक वार्षिक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि ऐसा न ...और पढ़ें

    पीएम किसान योजना के लाभार्थी आज ही करा लें E-KYC।

    पीएम किसान योजना के लाभार्थी आज ही करा लें E-KYC।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त पाने के लिए किसानों को 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से अपना वार्षिक ई-केवाईसी कराना होगा। ताकि उनकी किश्त न रुके। ऐसा न करने वाले किसानों की अगली किस्त का भुगतान रोका जा सकता है।

    उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार ने बताया कि जिन किसानों को विरासत के आधार पर योजना का लाभ स्वीकृत हुआ है तथा जिनकी किस्तें किसी कारणवश लंबित हैं, वे पीएम किसान पोर्टल पर मिसिंग इंफॉर्मेशन विकल्प में आवश्यक विवरण अद्यतन कर लें।

    किसान भाई आज ही करा लें ई-केवाईसी

    साथ ही जिन किसानों के बैंक खाते में आधार सीडिंग नहीं हुई है, वे अपने बैंक अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से आधार लिंकिंग का कार्य शीघ्र पूरा करा लें, ताकि उन्हें योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे।

    उन्होंने बताया कि निर्धारित समय तक ई-केवाईसी एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी न करने वाले किसानों को योजना के नियमों के अनुसार अपात्र माना जा सकता है तथा उनकी आगामी किस्त रोक दी जाएगी।

    नजदीकी जनसेवा केंद्र पर कराएं ई-केवाईसी

    किसानों की सुविधा के लिए ई-केवाईसी की व्यवस्था नजदीकी जन सेवा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त किसान पीएम किसान मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं भी फेस आथेंटिकेशन आधारित ई-केवाईसी कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    उप कृषि निदेशक ने जिले के सभी पात्र किसानों से अपील की है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए समय रहते ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर लें, जिससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    यह भी पढ़ें- पीएम स्वनिधि योजना: बिहार में रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को बिना गारंटी मिलेगा लोन, सरकार नियुक्त करेगी एजेंसी