Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर में प्रेमी, सूरत में शादीशुदा प्रेमिका...दोनों में हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो काॅल कर महिला ने फंदा लगा दी जान

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 04:15 PM (IST)

    सूरत में एक महिला ने अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ड्यूटी से लौटे पति ने अपनी पत्नी को फंदे पर लटका पाया। पुलि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. प्रेमी से वीडियो काल करते करते सूरत में रह रही महिला ने फंदा लगा लिया

    2. आत्महत्या के बाद हमीरपुर में रह रहा प्रेमी फरार हो गया है, महिला के मोबाइल की जांच जारी

    संवाद सूत्र, बिवांर (हमीरपुर)। प्रेमी से वीडियो काल करते करते सूरत में रह रही महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ड्यूटी से लौटे महिला के पति ने जब पत्नी का शव फंदे में लटकता देखा तो उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर सूरत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। वहीं महिला के मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला की मौत की जानकारी होने पर उसके स्वजन बेहाल हैं।

    थाना क्षेत्र बिवांर के टीहर गांव निवासी रमेश कुशवाहा ने अपनी पुत्री मालती की शादी वर्ष 2022 में थाना मौदहा के उरदना गांव में की थी। मालती का पति ओमप्रकाश कुशवाहा सूरत में रहकर मजदूरी करता था। शादी के बाद मालती भी उसके साथ सूरत रहने चली गई और दोनों वहां पर मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करने लगे। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे मालती अपनी ड्यूटी करके वापस कमरे लौट आई और अपने मायके निवासी युवक जिससे उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था उससे व्हाट्सएप में वीडियो काल करके फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    शाम को जब उसका पति कमरे पहुंचा तो उसने पत्नी को फंदे में लटकता पाया। घटना के बाद पति ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सुपुर्द कर दिया। पति के द्वारा सूरत में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतका के पति ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल करने के लिए उसकी पत्नी का मोबाइल भी जब्त कर अपने साथ ले गई है।

    मृतका के भाई संदीप ने बताया कि उसकी बहन गांव निवासी युवक से बातचीत करती थी। किसी बात पर वीडियो काल करके फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब बहन की मौत हो गई, उसके बाद युवक ने वीडियो काल बंद की। वहीं इस घटना से बाद से आरोपित युवक गांव से फरार चल रहा है। फिलहाल अभी तक किसी भी प्रकार की तहरीर मृतका के पति या उसके माता पिता की तरफ से नहीं दी गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कानपुर में फिल्मी अंदाज में चोरी... रात में पड़ोस के प्लाट से बनाई ज्वेलरी शाॅप तक सुरंग, फिर तसल्ली से चोरी

    यह भी पढ़ें- Kanpur Hospital OPD: कानपुर के प्रमुख अस्पतालों में 18 मार्च को ओपीडी समय, देखें डॉक्टरों की ड्यूटी का शेड्यूल