खाकी शर्मसार! प्रतापगढ़ से शुरू हुआ था इश्क, हमीरपुर में खुला राज; जब सिपाही के घर पहुंची असली पत्नी और मच गया बवाल
हमीरपुर में एक सिपाही की पत्नी ने अपने पति और एक महिला पुलिसकर्मी को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ा, जिसके बाद पत्नी ने पति की पिटाई कर दी। ...और पढ़ें
-1783255241551_m.webp)
ये फोटो एआई जनरेटेड है।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। प्रतापगढ़ में तैनाती के दौरान शुरू हुई सिपाही और महिला पुलिसकर्मी की लव स्टोरी का हमीरपुर में बेहद ड्रामेटिक अंत हुआ। सिपाही को पति बनाकर रह रही महिला कर्मी के घर जब असली पत्नी पहुंची तो हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।
सिपाही को अपना पति बनाकर किराए में रखने वाली महिला पुलिस कर्मी को सिपाही की पत्नी ने तीन जुलाई की रात अपने स्वजन के साथ आकर आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। फिर क्या था आक्रोशित पत्नी ने सिपाही पति को पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया।
पीड़ित पत्नी व उसके स्वजन ने इस संबंध में एसपी व कोतवाली में शिकायत भी की है। फिलहाल कोतवाल रामआसरे सरोज का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। लेकिन अभी तक सिपाही की पत्नी के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है और न ही मुकदमा दर्ज हुआ है।
महिला सिपाही की दो शादियां, एक युवक से शारीरिक शोषण का केस
जनपद प्रतापगढ़ के महिला थाने में तैनात एक महिला सिपाही का प्रतापगढ़ में ही तैनात एक सिपाही से प्रेम प्रसंग हो गया। सिपाही शादीशुदा था और उसके एक तीन माह की बच्ची भी है। वहीं महिला सिपाही की भी दो शादियां हो चुकी हैं। जिसमें एक पति की मौत हो गई और दूसरे से तलाक चल रहा है। इतना ही नहीं महिला सिपाही का एक युवक से शारीरिक शोषण के मामले में मुकदमा भी चल रहा है।
खबरें और भी
प्रतापगढ़ में प्रेमप्रसंग में हो गया था निलंबित
प्रतापगढ़ में तैनात सिपाही उसका चौथा साथी था। सिपाही की पत्नी की बड़ी बहन ने बताया कि इन दोनों के बीच प्रतापगढ़ में चल रहे अवैध संबंध के बारे में जब एसपी को जानकारी हुई तो उन्होंने उसके पति को निलंबित कर दिया गया था और महिला सिपाही को चेतावनी दी गई थी। निलंबन के दौरान उसका पति महिला सिपाही के साथ प्रतापगढ़ स्थित पुलिस लाइन में रातें गुजारता था। जब इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हुई तो उसने फिर से शिकायत की और फिर महिला सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हमीरपुर स्थानांतरित कर दिया।
महिला सिपाही से किराए पर लिया मकान, निलंबित सिपाही को बताया पति
मौजूदा समय में महिला सिपाही पुलिस लाइन में तैनात है। जो शहर के एक मुहल्ले में किराए के मकान में रह रही है। सिपाही की पत्नी की बड़ी बहन ने बताया कि महिला सिपाही 23 जून को हमीरपुर में आमद हुई थी। तब से वह उसकी बहन के पति के साथ रह रही है। जिस किराए के मकान में महिला सिपाही रह रही थी वहां पर उसने पुलिस कर्मी को अपना पति बता रखा था।
असली पत्नी पहुंची तो उड़े होश
तीन जुलाई की रात सिपाही की पत्नी समेत उसकी बड़ी बहन व घर के अन्य स्वजन पता लगाकर तड़के करीब तीन बजे किराए के कमरे में पुलिस के साथ पहुंच गए। जहां पर सिपाही और महिला सिपाही दोनों ही आपत्तिजनक स्थिति में मिल गए। इस पर आक्रोशित पत्नी ने पति को पीटना शुरू कर दिया।
सभी को कोतवाली ले गए
वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से मामला शांत कराया और सभी को कोतवाली ले गए। फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है। वहीं सिपाही की पत्नी परेशान हैं और उसने महिला सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।