Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, दोबारा पटरी पर दौड़ेगी बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 11:31 AM (IST)

    बरेली जंक्शन पर मरम्मत कार्य के कारण एक माह से निरस्त चल रही बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन मंगलवार से फिर से शुरू हो रही है। इस खबर से यात्रियों में खुशी ...और पढ़ें

    बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।

    बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।

    HighLights

    1. बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन एक माह बाद फिर शुरू।

    2. बरेली जंक्शन पर मरम्मत कार्य के कारण निरस्त थी।

    3. यात्रियों को अब दिल्ली-बरेली यात्रा में मिलेगी राहत।

    संवाद सहयोगी, हापुड़। एक महीने से निरस्त चल रही बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन आज (मंगलवार) से पटरी पर लौट सकती है। बरेली जंक्शन पर मरम्मत कार्य के चलते इस ट्रेन को निरस्त किया हुआ था। खबर सामने आने के बाद यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

    बरेली जंक्शन पर पांच जुलाई से तीन अगस्त तक ट्रेनों की गति और संचालन क्षमता बढ़ाने के लिए इंजीनियरिंग और बिजली समेत अन्य विभागों की ओर से बरेली यार्ड की पुरानी वाशिंग लाइन का आधुनिकीकरण का कार्य किया गया।

    ऐसे में ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली बरेली-दिल्ली पैसंजर ट्रेन का संचालन निरस्त कर दिया गया था।बरेली-दिल्ली और दिल्ली-बरेली के बीच संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन बहाल हो जाएगा। जिससे बरेली और दिल्ली की दिशा में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को राहत मिलेगी।

    मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि कार्य पूरा हो चुका है। अब ट्रेन का संचालन दोबारा से शुरू होने वाला है, जिससे रेल यात्रियों को काफी हद तक राहत मिलेगी।

    मुरादाबाद गाजियाबाद मेमू दो घंटे की देरी से पहुंची स्टेशन

    मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन सोमवार को अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के विलंब से पहुंचने के कारण गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली की ओर नौकरी व अन्य कार्यों के लिए जाने वाले दैनिक यात्रियों समेत अन्य यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्लेटफार्म पर लंबे समय तक इंतजार करने के कारण यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली।

    दैनिक यात्रियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से ट्रेनों का समय से संचालन नहीं हो रहा है, जिससे उन्हें कार्यालय, शिक्षण संस्थानों और अन्य जरूरी कार्यों के लिए समय पर पहुंचने में दिक्कत होती है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेनों का संचालन समयबद्ध करने और देरी की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 70 दिनों तक दिल्ली छावनी स्टेशन पर नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट