गढ़मुक्तेश्वर में बदहाल सड़क से राहगीर परेशान, गड्ढों में हिचकोले खाने को मजबूर
गढ़मुक्तेश्वर में स्याना मार्ग से बागड़पुर गांव तक जाने वाला रास्ता गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण बदहाल है, जिससे राहगीर परेशान हैं। ...और पढ़ें

बागड़पुर गांव को जाने वालाबदहाल रास्ता। सौ ग्रामीण
HighLights
स्याना मार्ग से बागड़पुर गांव तक का रास्ता बदहाल।
गहरे गड्ढों और जलभराव से राहगीरों को भारी परेशानी।
ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मरम्मत की मांग की।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। स्याना मार्ग से बागड़पुर गांव तक जाने वाला मार्ग पिछले काफी समय से बदहाल हो रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर लोगों की समस्या हल कराने की मांग की है।
किसान मजदूर संगठन के जिला उपाध्यक्ष मनीष चौहान एवं अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि बागड़पुर गांव से एक रास्ता गढ़- स्याना मार्ग को आता है। इस मार्ग पर पिछले काफी समय से गहरे गड्ढे बने हुए है।
वर्षा के दिनों में यहां जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग गिरकर चोटिल तक हो जाते हैं। अनेक बार संबंधित विभाग के साथ ही अन्य जिम्मेदार लोगों से समस्या हल कराने की मांग की। लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ।
रास्ते पर हुए गहरे गड्ढे
गांव के रास्ते पर गहरे गड्ढे हो गए है। अनेक बार उचित मंच पर शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या हल कराने की मांग की गई है। - मनीष चौहान, जिला उपाध्यक्ष किसान मजदूर संगठन
खबरें और भी
गढ़ नगर अथवा बहादुरगढ़ थाना आदि को जाने वाला यह प्रमुख रास्ता है। इस रास्ते पर गहरे गड्डे बने हुए है। इसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - चेतन चौहान
सबसे अधिक परेशानी रात के अंधेरे एवं वर्षा के दौरान जलभराव होने से होती है। इस दौरान कई बार लोग गिरकर चोटिल तक हो जाते हैं। इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए।- भूपेंद्र चौहान
अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को लोगों की समस्या की तरफ ध्यान देना चाहिए। लेकिन अनेक बार शिकायत करने के बाद भी संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस बार भी ध्यान नहीं दिया।- ओमपाल चौहान
ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में शिकायती पत्र दिया गया है। इसके बाद संबंधित विभाग को पत्राचार कर दिया गया है। जल्द ही समस्या को हल कराया जाएगा।
- श्रीराम यादव, एसडीएम