हापुड़ में टोल हटाने की मांग को लेकर धरना जारी, सर्दी से बिगड़ रही प्रदर्शनकारियों की सेहत
गढ़मुक्तेश्वर में टोल हटाने, ब्रजघाट बाईपास स्याना चौराहे पर बनाने और लठीरा गंगा पुल निर्माण की मांग को लेकर 21वें दिन भी धरना जारी है। भीषण सर्दी के ...और पढ़ें

मांगों को लेकर धरने पर बैठे लोग। सौ इंटरनेट मीडिया
HighLights
टोल हटाने, बाईपास व गंगा पुल की मांग पर धरना जारी।
भीषण सर्दी से प्रदर्शनकारियों की सेहत बिगड़ने लगी है।
एडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को डीएम से मिलने का सुझाव दिया।
जागरण संवाददाता, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। तहसील प्रांगण में 21 वें दिन भी गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका से टोल हटाने, ब्रजघाट बाइपास स्याना चौराहे पर निकाले जाने, एवं लठीरा गंगा पुल बनाने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना जारी रहा। अब वहां पर बैठने वालों की सेहत भीषण सर्दी के कारण बिगड़ने लगी है।
पंकज लोधी ने बताया शनिवार की शाम एडीएम संदीप कुमार धरनारत समाजसेवी पंकज लोधी के पास पहुंचे, जिनकी सूचना मिलते ही अनेकों संगठन किसान यूनियन एवं समाजसेवियों का तांता लग गया। एडीएम संदीप कुमार को अवगत कराया कि यदि टोल प्लाजा के पास से ब्रजघाट बाइपास निकाला जाता है तो जाम खत्म नहीं हो पाएगा।
यह भी पढ़ें- हापुड़ के होटल संचालक पर ढाई करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, गाजियाबाद के बिल्डर ने की शिकायत
बाइपास का जनता करेगी स्वागत
यदि स्याना चौराहे गढ़मुक्तेश्वर में ब्रजघाट बाइपास निकाला जाता है तो जनता स्वागत करेगी, परंतु टोल के पास से बाइपास निकालने पर विरोध होगा। लठीरा- तिगरी गंगा पुल बनाया जाता है तो ब्रजघाट का सारा जाम खत्म हो जाएगा। क्योंकि मेरठ का सारा वाहन गंगा पुल तिगरी से निकल जाएगा।
ब्रजघाट को किस प्रकार संबंधित विभागों ने गांव दिखाकर टोल प्लाजा स्थापित कर दिया इसके संबंध में केवल इतनी सी मांग है कि जिलाधिकारी अपने समकक्ष ब्रजघाट से संबंधित टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं सांसद को धरना स्थल पर जनता के समक्ष स्थिति स्पष्ट कराए, किस प्रकार नया बाइपास बनाए जाने से जनता का हित होगा।
इस पर एडीएम संदीप कुमार ने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी हापुड़ से मुलाकात कर स्थिति को समझाएं, जिस पर समस्त लोगों ने एक राय से सहमति दी। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि धरनारत लोग किसी तरह का दबाव पसंद नहीं करेंगे।
खबरें और भी
समाजसेवी पंकज लोधी का धरना जारी रहेगा। समस्त वार्ता धरना स्थल पर जनता के समक्ष होगी। इसी प्रक्रिया को लेकर आज 21वे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। इस मौके पर आमिर चौधरी, उमेश लोधी, विजेंद्र प्रधान, लोकेश सैनी, ललित कुमार वर्मा, राजवीर शर्मा शास्त्री, राकेश कुमार, कुंवरपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।