हापुड़ में पेयजल पाइपलाइन लीकेज से पानी की बर्बादी, भूजल स्तर गिरा
गढ़मुक्तेश्वर में पीएम योजना के तहत 20 करोड़ की लागत से बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन में एक महीने से अधिक समय से लीकेज हो रही है। मेला रोड पर कोतवाली के पा ...और पढ़ें
-1775835066185_m.webp)
हापुड़ में पेयजल पाइपलाइन लीकेज से पानी की बर्बादी। जागरण
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। पीएम योजना में घर घर पानी पहुंचाने के लिए नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल पाइप लाइन डाली गई। जब से पाइप लाइन डाली गई हैं, लीकेज नहीं रुक पा रही है।
मेला रोड पर कोतवाली के आसपास कई स्थानों पर पाइप लीकेज से पानी बह रहा है जो कीमती पानी की खुली बर्बादी है। दर्द की जितनी दवा की मर्ज उतना ही बढ़ता गया की कहावत गढ़मुक्तेश्वर में चरितार्थ हो रही है। ॉ
प्रधानमंत्री की योजना में 20 करोड़ की लागत से घर घर पानी पहुंचाने के लिए जल निगम द्वारा पाइप लाइन डाली गई है। एक महीना से ज्यादा बीत जाने के बाद भी जगह जगह धरती में दबे पाइप से पानी उबलकर बह रहा है तो एक एक बूंद कीमती पानी की बर्बादी के साथ गड्ढे होने पर कीचड़ में फिसलकर गिर रहे है।
भारी वाहनों के फसने का डर बना रहता है तो वहीं कीचड़ में कपड़े गंदे होते है। नगर पालिका सभासद एक महीना से ज्यादा से पानी की बर्बादी और पुरानी पाइप लाइन से गंदगी,कीड़े निकलने का आरोप लगा रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार गंभीर नहीं है।
भूगर्भ पानी का स्तर गिर रहा
भूगर्भीय जल लगातार नीचे जा रहा है। पहले 30, 40 फिट पर पानी था जो अब नीचे जाकर 80,90 फिट पर पहुंच गया है। इतना ही नहीं जनपद के तीन ब्लाक डार्क जोन में आ चुके है।
खबरें और भी
व्यवसाई उत्तम सिंह उर्फ मोनू, जितेंद्र यादव,अमित कुमार ने बताया कि कोतवाली के आसपास एक महीना से ज्यादा से लीकेज से पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। कर्मयोगी आते है, पानी बहने की जगह मिट्टी डालकर दबा देते है।
क्या कहते है जिम्मेदार?
जल निगम के सहायक अभियंता विशाल रुहेला ने बताया कि पाइप लाइन में प्रेशर ज्यादा होने पर लीकेज की समस्या आ रही है। एक सप्ताह में काम प्रापर के सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।