Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, बुलडोजर पकड़े जाने पर लगेगा पांच लाख का जुर्माना

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 12:58 PM (GMT+05:30)

    हापुड़ में अवैध खनन और पेड़ों की कटान पर प्रशासन सख्त हो गया है, जिसमें पकड़े गए बुलडोजर पर पांच लाख का जुर्माना लगेगा और एफआईआर दर्ज होगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर एफआईआर दर्ज होगी।

    2. पकड़े गए बुलडोजर पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगेगा।

    3. निगरानी के लिए तहसील व थाना स्तर पर टीमें गठित की गईं।

    जागरण संवाददाता, हापुड़। जिले में अवैध खनन और अवैध रूप से पेड़ों की कटान पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला खनन अधिकारी प्रशांत कुमार ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही खनन में प्रयुक्त बुलडोजर पकड़े जाने पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

    अवैध खनन गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश

    उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसील और थाना स्तर पर निगरानी एवं कार्रवाई के लिए संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में राजस्व, पुलिस, प्रशासन और खनन विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। टीमों को नियमित गश्त कर अवैध खनन गतिविधियों पर नजर रखने और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

    जिला खनन अधिकारी ने कहा कि जिले में अवैध खनन के साथ-साथ पेड़ों को अवैध रूप से उजाड़ने की घटनाओं पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में संबंधित विभागों के समन्वय से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही आर्थिक दंड की कार्रवाई भी की जाएगी।

    इसी क्रम में सिंभावली क्षेत्र के भाजपा नेता की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध खनन या पेड़ों की अवैध कटान होती दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन या खनन विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'हापुड़ में 200 KG नकली पनीर पकड़ा गया', केमिकल से किया जा रहा था तैयार; दिल्ली-NCR में हो रही सप्लाई 

    यह भी पढ़ें- हापुड़ के 25 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस पर SC सख्त, तत्कालीन इंस्पेक्टर को 15 दिन में जवाब देने का अल्टीमेटम