Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं पर फब्तियां कसना पड़ा भारी, हापुड़ में एंटीरोमियो टीम ने मनचले को दबोचा

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 04:59 PM (GMT+05:30)

    हापुड़ में एंटीरोमियो और मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं से अभद्रता करने वाले एक मनचले को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेलवे फाटक के पास अश्लील गाने गाकर और सीटी ...और पढ़ें

    हापुड़ पुलिस।

    हापुड़ पुलिस।

    HighLights

    1. हापुड़ में मनचला महिलाओं से अभद्रता करते पकड़ा गया।

    2. एंटीरोमियो और मिशन शक्ति टीम ने आरोपी को दबोचा।

    3. रेलवे फाटक के पास अश्लील हरकतें कर रहा था।

    जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र में महिलाओं और युवतियों से अभद्रता करने वाले एक मनचले को एंटीरोमियो और मिशन शक्ति टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी रेलवे फाटक के पास महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा था और सीटी बजाकर उन्हें परेशान कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    देहात थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पांच अगस्त की शाम एंटीरोमियो और मिशन शक्ति टीम की महिला उपनिरीक्षक रश्मी, उपनिरीक्षक राहुल अत्री और उपनिरीक्षक नकुल कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।

    इसी दौरान चैनापुरी रेलवे फाटक के पास से गुजर रही महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक महिलाओं और युवतियों को देखकर अश्लील गाने गा रहा है और सीटी बजाकर अभद्र हरकतें कर रहा है।
    सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की गतिविधियों की पुष्टि होने पर उसे मौके से पकड़ लिया।

    पूछताछ में आरोपित की पहचान चैनापुरी के रहने वाले आदिल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    थाना प्रभारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से अभद्रता करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।