Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ के बाजार में बीच सड़क पर दो सांडों की लड़ाई, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त; खौफनाक सीन देख सहम गए व्यापारी

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 11:27 AM (IST)

    हापुड़ के मुख्य बाजार में दो सांडों की लड़ाई से अफरा-तफरी मच गई, जिसमें कई वाहन और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस खौफनाक मंजर को देखकर व्यापारियों ने ...और पढ़ें

    HighLights

    1. हापुड़ के मुख्य बाजार में दो सांड आपस में भिड़े।

    2. लड़ाई में कई वाहन और बाजार की दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं।

    3. खौफनाक दृश्य देख व्यापारी दुकानें छोड़कर भाग गए।

    जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ शहर के मुख्य बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो सांड आपस में भिड़ गए। इस दौरान बीच सड़क पर दोनों सांडों की जमकर लड़ाई हुई। वहीं, सांडों की लड़ाई में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा बाजार की कई दुकानों में भी नुकसान हुआ।

    जानकारी के अनुसार, लड़ाई के दौरान एक सांड दुकान में घुस गया और सामान को नुकसान पहुंचाया। इसी बीच एक सांड ने फिल्मी स्टाइल में पलटी मारी। यह खौफनाक सीन देखकर व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। कुछ व्यापारी तो अपनी दुकान ही छोड़कर भाग गए।

    बता दें कि दो सांडों की लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला पिलखुवा क्षेत्र के मेन बाजार का बताया जा रहा है।