हापुड़ में गर्मी से बच्चों पर डायरिया का हमला, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
गर्मी के प्रकोप से हापुड़ में बच्चों में डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की भीड़ उमड ...और पढ़ें

अस्पताल में पहुंच रहे मरीज। जागरण
HighLights
गर्मी से बच्चों में डायरिया, उल्टी, पेट दर्द बढ़ा।
हापुड़ सीएचसी में 30 बच्चे बाल रोग विभाग पहुंचे।
दूषित पानी, खुले भोजन से बचने की सलाह।
संवाद सहयोगी, हापुड़। गर्मी का प्रकोप अब बड़ों के साथ-साथ बच्चों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
शुक्रवार को ओपीडी में 594 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें 30 बच्चे बाल रोग विभाग में पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उपचार किया और फार्मासिस्ट ने दवाई दी।
स्वजन छोटे बच्चों को लेकर पहुंचे। उनमें, डायरिया, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत थी। कई बच्चों में कमजोरी और डिहाइड्रेशन की स्थिति भी देखने को मिली। गर्मी के मौसम में बच्चों का पाचन तंत्र जल्दी प्रभावित होता है और थोड़ी सी लापरवाही गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है।
दूषित पानी के कारण बीमार हो रहे लोग
गांव और कस्बों से आने वाले अधिकतर मरीज दूषित पानी और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन के कारण बीमार हो रहे हैं। कई अभिभावक बच्चों को लंबे समय तक धूप में खेलने देते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपिल गौतम ने बताया कि बच्चों को केवल उबला पानी ही पिलाएं, ताजा और हल्का भोजन दें और बाहर की खुली खाद्य सामग्री से दूर रखें। थोड़ी सी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
यह भी पढ़ें- ब्रजघाट गंगा में अस्थि विसर्जन के दौरान डूबे दो श्रद्धालु, मची चीख-पुकार; गोताखोरों ने बचाई जान