Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट हुए अधिकारी, ब्रजघाट पर डीएम-एसपी ने कांवड़ियों से लिया फीडबैक

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:11 PM (IST)

    सावन माह में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हापुड़ के डीएम और एसपी ने गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ियों से सुरक्षा व्य ...और पढ़ें

    ब्रजघाट पर डीएम-एसपी ने कांवड़ियों से लिया फीडबैक। जागरण

    ब्रजघाट पर डीएम-एसपी ने कांवड़ियों से लिया फीडबैक। जागरण

    जागरण संवाददाता, हापुड़। सावन माह में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

    इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

    बताया कि दोनों अधिकारियों ने घाटों पर मौजूद कांवड़ियों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों का फीडबैक लिया।

    निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने स्नान घाटों, बैरिकेडिंग, पुलिस तैनाती, गोताखोरों की व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की आवाजाही का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हर स्तर पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाए।

    प्रशासन की पहली प्राथमिकता प्रत्येक कांवड़िए और श्रद्धालु की सुरक्षा है। घाटों पर लगातार निगरानी रखी जाए, खतरनाक स्थानों पर किसी को भी जाने न दिया जाए तथा श्रद्धालुओं को केवल सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान कराया जाए। साथ ही जलस्तर में किसी भी बदलाव की सूचना तत्काल संबंधित विभागों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

    सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीड़ प्रबंधन प्रभावी ढंग से किया जाए। घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे और आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संसाधन हर समय तैयार रखें। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

    वहीं, निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने घाट पर स्नान कर रहे कांवड़ियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कांवड़ियों ने प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा और सुविधा संबंधी इंतजामों पर संतोष व्यक्त किया।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और हालात के अनुसार सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाएगा, ताकि सावन माह में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुचारु बनी रहे।

    खबरें और भी