दोस्त ने धोखे से हड़पी किसान की जमीन, शिकायत पर भी नहीं टूटी हापुड़ पुलिस की नींद; अब कोर्ट के आदेश पर एक्शन
हापुड़ के उबारपुर गांव में एक किसान की कृषि भूमि को उसके बचपन के दोस्त ने फर्जी दस्तावेजों से हड़प लिया। दोस्त ने किसान को 15.40 लाख रुपये उधार दिए थे ...और पढ़ें

हापुड़ पुलिस। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
केशव त्यागी, हापुड़। हापुड़ में थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव उबारपुर में एक किसान से उसके बचपन के दोस्त ने अपने साथियों संग मिलकर उसकी कृषि भूमि फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़प ली। आरोपी ने पीड़ित को 15.40 लाख रुपये उधार दिए। ब्याज सहित 23.40 लाख रुपये वापस लौटाने के बाद भी किसान के साथ विश्वासघात किया।
इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव उबारपुर के अंकित कुमार ने बताया कि वह किसान हैं। वर्ष 2024 में दिल्ली में मकान खरीदने के लिए उसे 10 लाख रुपयों की जरूरत थी। गांव में ही उसका बचपन का दोस्त ब्याज पर रुपये देने का काम करता है। साथ ही 10 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज वसूलता है। उधार, लेने वाले लोगों से वह उनकी संपत्ति जैसे कृषि भूमि, मकान या प्लॉट का बैनामा या इकरारनामा अपने नाम करा लेता था, ताकि मूलधन और ब्याज सुरक्षित रहे।
पीड़ित ने पवन से उधर रुपये मांगे तो वह देने के लिए तैयार हो गया। 27 मई 2025 को पीड़ित ने उससे 8.40 लाख रुपये उधार लिए। इसके लिए पीड़ित ने अपनी कृषि भूमि (खाता संख्या 329, खसरा संख्या 577, रकबा 0.1260 हेक्टेयर) में से एक तिहाई हिस्सा यानी (0.0420 हेक्टेयर) की जमीन का इकरारनामा उसके नाम कर दिया।
26 सितंबर 2025 को पीड़ित ने उससे सात लाख रुपये दोबारा लिए। इस तरह पीड़ित पर कुल 15.40 लाख हजार रुपये उधार हो गए। जब पीड़ित की आर्थिक स्थिति सुधरी, तो पीड़ित ने पवन से संपर्क किया। छह अक्टूबर 2025 को उसने 15 लाख रुपये का चेक पवन को दे दिया, जिससे उसने रुपये प्राप्त कर लिए।
खबरें और भी
इसके बाद बाकी 8.40 लाख रुपये ब्याज सहित पवन को दिल्ली के साकेत में नकद दिए थे। आठ अक्टूबर 2025 को पवन ने उसे तहसील में बुलाया और इकरारनामे की रसीदों पर लाल पेन से कैंसल लिखकर दिखाया। लेकिन बाद में पता चला कि पवन ने गाजियाबाद के विद्यापुर साफियाबाद के विनीत कुमार और गांव भोजपुर के अजय मलिक के साथ मिलकर फर्जी ढंग से जनीम का बैनामा अपने नाम करा लिया।
यह भी पढ़ें- 'पहले मां का कत्ल... अब भाई को भी जान से मारने की धमकी', खौफ में पूरा परिवार
इस मामले की जानकारी लगने पर पीड़ित ने आरोपियों से बैनामा निरस्त करने की मांग की, तो उन्होंने एकजुट होकर जान से मारने की धमकी दी। थाना हाफिजपुर प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।