हापुड़ में अवैध भंडारण के बाद अब उजागर हुआ फर्जी OTP का 'खेल', एजेंसी ने डिलीवर किए 200 से ज्यादा घरेलू गैस सिलिंडर
हापुड़ में एक गैस एजेंसी ने फर्जी ओटीपी के जरिए 200 से अधिक घरेलू गैस सिलिंडर डिलीवर किए। आपूर्ति विभाग की जांच में रिकॉर्ड न मिलने और उपभोक्ताओं की श ...और पढ़ें
HighLights
फर्जी ओटीपी से 200+ घरेलू गैस सिलिंडर डिलीवर किए गए।
हापुड़ की टियाला स्थित गैस एजेंसी को सील किया गया।
सिलिंडर की कमी के बीच मुनाफाखोरी का बड़ा खुलासा।
जागरण संवाददाता, हापुड़। ईरान युद्ध के बाद से बदले हालातों के चलते एक ओर जहां सिलिंडर की कमी की अफवाह जोर पकड़े हुए है। वहीं, इस समय का फायदा उठाकर कुछ मुनाफाखोर सक्रिय हो गए हैं। हापुड़ में बुधवार की रात में एक घर से छापा मारकर 40 सिलिंडर बरामद करने की कड़ी में गुरुवार को एक और नया कारनामा जुड़ गया। फर्जी ओटीपी के सहारे 200 से ज्यादा घरेलू गैस सिलेंडर डिलीवर करने का मामला सामने आया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र में टियाला में स्थित गैस एजेंसी इस यह कारनामा किया है। आपूर्ति विभाग व एसडीएम ने बीते दो दिनों में की गई सिलिंडर की डिलिवरी का ब्योरा मांगा था लेकिन एजेंसी अधिकारियों को कोई रिकाॅर्ड नहीं दे सकी। इस बीच उपभोक्ताओं की भीड़ जुटने पर हंगामा हो गया। उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी की ओर से फर्जी ओटीपी भेजा गया था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए गैस एजेंसी काे सील कर दिया गया। अब एजेंसी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, मुनाफाखोरी के लिए बदनाम रहने वाली गैस एजेंसियां व वहां कार्यरत कर्मचारी सिलिंडर की बाजार में कमी दिखाकर अवैध उगाही का खेल कर रहे हैं। ऐसे शातिरों पर इन दिनों जांच टीमों की नजर बनी हुई है।