हापुड़ में युवती का अपहरण, दो आरोपियों पर केस दर्ज; तलाश जारी
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के छपकौली गांव से एक 18 वर्षीय युवती का अपहरण हो गया है। ...और पढ़ें

युवती के अपहरण के बाद दो आरोपियों पर हुई एफआईआर। तस्वीर- एआई जनरेटेड
HighLights
हापुड़ के छपकौली गांव से युवती का अपहरण।
दो आरोपियों अजय और बोबी के खिलाफ FIR दर्ज।
पुलिस ने युवती की तलाश और दबिश तेज की।
केशव त्यागी, हापुड़। हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली से 18 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और युवती की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव छपकौली के अमित कुमार ने बताया कि उसकी पुत्री खुशी (18 वर्षीय) पांच मई 2026 की सुबह करीब साढ़े दस बजे स्वजन को बिना कुछ बताए घर से निकली थी। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच जानकारी हुई गांव का ही अजय बहला-फुसलाकर पुत्री का अपहरण कर ले गया है।
अभी तक नहीं मिली है युवती
गांव के बॉबी ने अजय को दस हजार रुपये देकर उसकी मदद की। इस जानकारी के बाद स्वजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
युवती की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका पर पुलिस जांच में जुटी