Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ में युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका पर पुलिस जांच में जुटी

    Updated: Wed, 06 May 2026 09:54 AM (IST)

    हापुड़ के दिल्ली रोड पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

    शव मिलने के बाद पहुंची फोरेंसिक और पुलिस की टीम। जागरण

    शव मिलने के बाद पहुंची फोरेंसिक और पुलिस की टीम। जागरण

    HighLights

    1. हापुड़ में दिल्ली रोड पर मिला युवक का शव।

    2. सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही।

    केशव त्यागी, हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दिल्ली रोड स्थित मेरिनो कंपनी के गेट नंबर चार के सामने सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

    उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है।

    प्रारंभिक जांच में उसके गाजियाबाद निवासी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

    मेरिनो कंपनी के गेट नं. 4 के सामने पड़ा था शव

    जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब आठ बजे कुछ लोगों ने कोतवाली नगर के दिल्ली रोड स्थित मेरिनो कंपनी के गेट नंबर चार के सामने एक युवक का शव पड़ा देखा।

    शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय लोग और राहगीरों का मौके पर जमावड़ा लग गया। लोगों से मिली जानकारी के बाद सीओ सिटी वरुण मिश्रा पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

    मौके से पुलिस को शव के अलावा एक स्कूटी, बैग और हेलमेट मिला है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक किसी काम से यहां आया था।

    इन वजहों से मामला लग रहा संदिग्ध

    शव की स्थिति और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

    खबरें और भी

    फोरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें।

    सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- हापुड़ की तंत्र मिस्ट्री: प्रेमिका, वशीकरण और जलती चिताएं... पुलिस ने तांत्रिक प्रेमी को किया अरेस्‍ट