मारपीट, जबरन संबंध और गर्भपात... हापुड़ में पति ने महिला के साथ की हैवानियत; पुलिस जाांच शुरू
हापुड़ में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पति ने उसके साथ मारपीट की, जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अप्राकृतिक संबंध का ...और पढ़ें

हापुड़ में महिला से पति पर लगाए गंभीर आरोप। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
महिला ने पति पर मारपीट और जबरन संबंध का आरोप लगाया।
गर्भवती पत्नी को पीटने से हुआ रक्तस्राव, गर्भपात की आशंका।
हापुड़ पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
केशव त्यागी, हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने अपने पति पर मारपीट, जबरन शारीरिक संबंध बनाने, अप्राकृतिक संबंध का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी तीन मई 2023 को जिला गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र के सेवा नगर गली नंबर चार के युवक के साथ हुआ था। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर वह हापुड़ के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही है।
आरोप है कि आठ मार्च 2026 की सुबह करीब दस बजे उसका पति अचानक उसके मकान पर पहुंच गया। उस समय वह अपने छोटे बेटे को दूध पिला रही थी। आरोप है कि पति ने आते ही उसके साथ जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शोर होने पर बच्चा रोने लगा तो आरोपित ने बच्चे को भी बेड पर जोर से फेंक दिया।
बाल पकड़कर दीवार पर मारा
आरोप है कि इसके बाद आरोपित ने उसके बाल पकड़कर उसके सिर को दीवार पर लगे शीशे से दे मारा। जबरन बाथरूम में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास भी किया।
खबरें और भी
इस दौरान पीड़िता की छाती में चोट आई। महिला ने बताया कि वह उस समय गर्भवती थी और पति द्वारा की गई मारपीट व जबरदस्ती के कारण उसे रक्तस्राव होने लगा। जिससे उसे असहनीय दर्द और पीड़ा का सामना करना पड़ा। घटना के दौरान पीड़िता ने पुलिस को सूचना देने के लिए मोबाइल उठाया।
मोबाइल छीनकर दी जान से मारने की धमकी
इस पर आरोपित ने उसका मोबाइल छीन लिया और धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगा। आरोप है कि उसका पति अक्सर अपने सगे भाई के साथ पीड़िता के अवैध संबंध होने का झूठा आरोप लगाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।
न्याय के लिए पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।