Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर आज से रूट डायवर्ट, 13 अगस्त तक रहेगा लागू

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:27 PM (GMT+05:30)

    कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार सुबह 8 बजे से 13 अगस्त शाम 8 बजे तक गढ़मुक्तेश्वर-ब्रजघाट के बीच दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रूट डायवर्ट कर दिया गया है। व ...और पढ़ें

    गढ़-ब्रजघाट में हाईवे पर हो गया रूट डायवर्ट। जागरण

    गढ़-ब्रजघाट में हाईवे पर हो गया रूट डायवर्ट। जागरण

    HighLights

    1. गढ़-ब्रजघाट हाईवे पर कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्ट।

    2. शुक्रवार सुबह 8 बजे से 13 अगस्त शाम 8 बजे तक लागू।

    3. वाहनों को अब गंगा एक्सप्रेसवे से गुजारा जाएगा।

    संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। हरिद्वार, गोमुख एवं तीर्थ नगरी ब्रजघाट से कांवड़ उठाने का सिलसिला प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शिवभक्त कांवड़ लेकर अपने- अपने गंतव्य को बढ़ने शुरू हो गए हैं। शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

    वहीं, ऐसे में शुक्रवार आज सुबह 8 बजे से 13 अगस्त की शाम आठ बजे तक सिंभावली से ब्रजघाट के बीच दिल्ली लखनऊ हाईवे पर चलने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।

    दिल्ली-लखनऊ हाईवे के माध्यम से गढ़मुक्तेश्वर-ब्रजघाट से गुजरने वाले राहगीरों को अब अगले कुछ दिन इस मार्ग से निकलने का मौका नहीं मिलेगा। मेरठ, गाजियाबाद, नोएड़ा, दिल्ली, हापुड़ से अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद आदि गंगा पार के जिलों में जाने के लिए 90 प्रतिशत लाेग इसी मार्ग का सहारा लेते हैं।

    शिवभक्तों का आगमन शुरू

    वहीं, कुछ लोग करीब सात माह शुरू हुए गंगा एक्सप्रेसवे का भी सहारा लेते हैं। श्रावण मास में हरिद्वार, गोमुख से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों का आगमन शुरू हो चुका है तो वहीं तीर्थ नगरी ब्रजघाट से भी शिव भक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने चयनित मंदिरों की तरफ कांवड़ लेकर जाने लगे हैं।

    शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हाे गया है। इसी के तहत शुक्रवार सुबह आठ बजे से 13 अगस्त की शाम आठ बजे तक हाईवे पर रूट डायवर्जन शुरू कर दिया गया है। इस दौरान शिवरात्रि एवं अमावस्या का पर्व भी पड़ रहा है।

    खबरें और भी

    अब मेरठ से आवागमन करने वाले वाहनों को बिजौली से गंगा एक्सप्रेसवे से चढ़ाया जाएगा तो वहीं गाजियाबाद, नोएड़ा, दिल्ली, हापुड़ से अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद आदि गंगा पार के जिलों में आवागमन करने वाले वाहनों को सिंभावली के सिखेड़ा स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज के माध्यम से गुजारा जाएगा। बुलंदशहर की तरफ से आने वाले वाहनों को बहादुरगढ़ के सदरपुर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज से गुजारा जाएगा।

    प्रतिमिनट गुजरते हैं 60 से अधिक वाहन

    इस हाईवे पर प्रति मिनट छोटे बड़े 60 से 65 वाहन गुजरते हैं। इनमें से दोपहिया अथवा कांवड़ लेकर आने शिवभक्तों के छोटे वाहनों को छोड़ दिया जाए तो शेष वाहनों को अब गंगा एक्सप्रेसवे से निकाला जाएगा। इसके लिए सिंभावली के सिखेड़ा में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर तथा बहादुरगढ़ के सदरपुर से वाहनों को गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ाया जाएगा।

    गंगा एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों को जहां पुराने दिल्ली लखनऊ हाईवे से गंगा पार के गजरौला पहुंचने में 50 से 60 मिनट लगते हैं तो वहीं गंगा एक्सप्रेसवे से यह समय घटकर 30 से 40 मिनट तक रह जाएगा। पुराने दिल्ली लखनऊ हाईवे की एक साइड पर चलने वाले लोग दूसरी तरफ न पहुंचे, इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा हाईवे पर बने ओवर ब्रिज एवं कटों के पास बैरिकेडिंग की गई है।

    रूट डायवर्ट से राेजगार घटेगा

    मेरठ एवं हापुड़ की तरफ से आने वाले वाहनों के गढ़मुक्तेश्वर एवं ब्रजघाट में नहीं आने के कारण होटल, ढाबे, टोल, मूढ़ा उद्योग, पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप संचालकों का रोजगार घट जाएगा। बता दे कि सिंभावली के सिखेड़ा स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज से ब्रजघाट के बीच तक 110 से अधिक होटल एवं ढाबे हैं।

    वहीं, तीन सीएनजी पंप तथा आठ से अधिक पेट्रोल पंप हैं। जबकि 300 से अधिक की संख्या में मूढ़े एवं टायर पंचर वालों की दुकान है। रूट डायवर्जन के कारण जहां ब्रजघाट टोल को प्रतिदिन 50 से 55 लाख रुपये का नुकसान होगा तो वहीं गंगा एक्सप्रेसवे के टोल की आय में कई गुना की वृद्धि हो जाएगी।

    आज सुबह आठ बजे से 13 अगस्त की शाम आठ बजे तक कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन कर दिया गया है। सभी एंट्री प्वाइंट पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। सभी पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। - राहुल यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर